फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Demonstration of villagers in the police station on the uprooting of the underground pipeline

Sirsa News: भूमिगत पाइप लाइन उखाड़े जाने पर ग्रामीणों का पुलिस चौकी में प्रदर्शन

Fri, 23 Jun 2023 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 23 Jun 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of villagers in the police station on the uprooting of the underground pipeline
रानियां। गांव बचेर में खेत में सिंचाई के लिए डाली गई भूमिगत पाइपलाइन को उखाड़े जाने के मामले को लेकर आरोपियों पर कार्रवाई न होने से खफा किसानों ने करीवाला पुलिस चौकी में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी किसान बलवंत सिंह, सुनील कुमार, रमेश कुमार, सुरेंद्र कुमार , पृथ्वी सिंह, पवन कुमार सहित अन्य ने बताया कि 9 साल पहले उनके खेतों में सिंचाई के लिए भूमिगत पाइप लाइन डली हुई है। यह पाइप लाइन पड़ोसी किसान राम लाल के खेत में से होकर गुजरती है। पाइप लाइन भूमि में 3 फीट से गहरी है। राम लाल का दो एकड़ का खेत उनके बीच में पड़ता है। राम लाल बीते दो सप्ताह से उन्हें खेत में से गुजर रही पाइप लाइन को उखाड़ने की धमकियां दे रहा है। इस मामले में उन्होंने कोर्ट की शरण ली है। कोर्ट ने इस मामले में आदेश दे रखे हैं। शीघ्र ही सुनवाई के लिए अगली तिथि मुकर्रर की हुई है। बावजूद इसके बीते पांच दिन पहले रामलाल ने हमारी पाइप लाइन उखाडऩे की कोशिश की। हमने इस बाबत पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और समझा बुझाकर काम रुकवा दिया। उसके दो दिन बाद आरोपी ने फिर ट्रैक्टर की सहायता से पाइप लाइन को उखाड़ऩा शुरू कर दिया। जब हमने उसको रोका तो हमें जान से मारने की धमकियां दी गई। इस बाबत उन्होंने करीवाला पुलिस चौकी में लिखित में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने राजनीतिक दबाव के चलते मामला तक दर्ज नहीं किया। पीड़ित किसानों ने बताया कि पिछले तीन दिन से वह पुलिस चौकी के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। चौकी इंचार्ज ने हमें सुबह से थाने में बुलाकर बिठा रखा है। पीड़ित किसानों का कहना है कि गांव का सरपंच आरोपियों की मदद कर रहा है और सरपंच ने मंत्री का फोन करवाकर पुलिस पर इस मामले में कार्रवाई नहीं करने को लेकर राजनीतिक दबाव बनाया हुआ है। किसानों ने कहा कि हमारी 35 एकड़ फसल बिना सिंचाई के खराब हो जाएगी।
विज्ञापन





यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। जैसा कि मेरी जानकारी में हैं कि पाइप लाइन उखाड़ने को लेकर कोर्ट के आदेशों की अवहेलना हुई है। पीड़ित किसान अदालत की शरण में जाकर अवमानना की याचिका डालें। पुलिस की ओर से जो कार्रवाई बनती है वह इस मामले में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-सुखदेव सिंह, थाना प्रभारी, रानियां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed