{"_id":"668d8c0cc434949213043e64","slug":"demonstration-of-roadways-workers-on-granting-permits-to-private-buses-sirsa-news-c-128-1-sir1002-122361-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: निजी बसों को परमिट देने पर रोडवेज कर्मियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: निजी बसों को परमिट देने पर रोडवेज कर्मियों का प्रदर्शन
Wed, 10 Jul 2024 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 10 Jul 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
सिरसा बस डिपो में प्रदर्शन करते हुए रोडवेज कर्मचारी।
सिरसा। निजी बसोंं को वर्क परमिट देने के मामले में मंगलवार को सिरसा डिपो सांझा मोर्चा के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि इस अधिसूचना को वापस नहीं लिया गया तो पूरे हरियाणा में चक्का जाम किया जाएगा। मांगें पूरी न होने पर सीएम आवास के घेराव की भी चेतावनी दी।
सिरसा डिपो सांझा मोर्चा के नेता पृथ्वी सिंह चाहर, रिछपाल सिंह संधू, भीम सिंह चक्कां की अध्यक्षता में सिरसा डिपो वर्कशॉप गेट पर प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों ने 262 रूटों पर 3658 प्राइवेट बसों को परमिट देने व दो सेंट्रल वर्कशॉप हिसार व करनाल को बंद करने के आदेश का विरोध किया। बता दें कि सिरसा में भी सरकार ने 180 रूटों पर निजी बसों को परमिट दिया है। सोमवार को भी निजी बस चालक व रोडवेज चालक में रूट पर बस निकालने को लेकर झगड़ा हुआ था।
कर्मचारी नेता पृथ्वी सिंह चाहर ने बताया कि 10 जुलाई 24 को परिवहन मंत्री असीम गोयल के साथ मीटिंग में हरियाणा रोडवेज सांझा मोर्चा स्टेज कैरिज की बसों को 262 रूटों पर 3658 परमिट देने का सांझा मोर्चा की ओर से विरोध किया जाएगा। बताया कि अगर सरकार की ओर से समाधान नहीं किया गया तो 14 जुलाई 2024 को परिवहन मंत्री असीम गोयल का घेराव उनके कैंप कार्यालय अंबाला में किया जाएगा। लेकिन, घेराव से पहले ही सरकार व मंत्री की तरफ से सांझा मोर्चा को 10 जुलाई 2024 को मीटिंग के लिए पत्र जारी कर दिया गया। इससे ये अनुमान लगाया जा रहा है कि हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों व उनकी मांगों के प्रति शायद मंत्री व सरकार कुछ सकारात्मक रुख अपनाएंगे।
विज्ञापन
बताया कि 10 जुलाई 2024 को परिवहन मंत्री के साथ मीटिंग में जनहित व विभाग हित में हरियाणा रोडवेज सांझा मोर्चा की ओर से परमिट जारी करने पर कड़ा विरोध दर्ज करवाया जाएगा। मांगें नहीं मानी गईं तो कर्मचारी चक्का जाम करेंगे। इस मौके पर सांझा मोर्चा के नेता आत्माराम बैनीवाल, सतपाल सिंह रानियां, लादूराम, शेर सिंह खोड, सुरेंद्र सिंह, शैलेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।