फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Demand to start land registration in Dabwali

Sirsa News: डबवाली में जमीन की रजिस्ट्रियां शुरू करवाने की मांग

Thu, 30 May 2024 04:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 30 May 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
Demand to start land registration in Dabwali
डबवाली। पिछले करीब आठ महीने से तहसील कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्रियां नहीं हो रही हैं। इसके लेकर बुधवार को प्रॉपर्टी डीलर एसोसिएशन के सदस्य एसडीएम कार्यालय में पहुंचे। यहां पर एसडीएम के न होने पर उन्होंने कार्यालय अधीक्षक संजीव को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द रजिस्ट्रियां खुलवाने की मांग की।
विज्ञापन


द प्रॉपर्टी डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष करनैल सिंह, सचिव टेक सिंह, उपप्रधान जोगा सिंह, कुलदीप सिंह, गुरचरण सिंह नंबरदार, सतीश, रमेश कुमार डोगर बांसल, भारत ग्रोवर ने ज्ञापन में बताया कि डबवाली में जो भी कृषि योग्य भूमि है, उसकी रजिस्ट्रियां लगभग 8-9 माह से बंद हैं। इसके लिए जब भी ऑनलाइन आवेदन किया जाता है, तो आवेदन पर पोर्टल एनडीसी की मांग करता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गांव डबवाली में 8-9 माह से कृषि भूमि की रजिस्ट्रियां न होने के कारण प्रॉपर्टी के सभी सौदे पूर्ण रूप से बंद पड़े हैं। इससे आम जन को भारी परेशानी हो रही है। इस कारण से प्रॉपर्टी डीलरों, व्यापारियों, आमजन व सरकार को भी राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान करनैल सिंह ने बताया कि ज्ञापन में सभी प्रॉपर्टी डीलरों ने एसडीएम से मांग की कि गांव डबवाली में कृषि भूमि की रजिस्ट्री तत्काल खुलवाई जाए, ताकि लोगों की परेशानी दूर हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed