{"_id":"688ba65f7d17db9d510ee170","slug":"demand-to-run-tirupati-to-hisar-train-via-ellenabad-rail-route-sirsa-news-c-128-1-svns1027-141732-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: तिरुपति से हिसार रेलगाड़ी को ऐलनाबाद रेल रूट से चलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: तिरुपति से हिसार रेलगाड़ी को ऐलनाबाद रेल रूट से चलाने की मांग
विज्ञापन
ऐलनाबाद संषर्घ समिति के सदस्य रेल अधीक्षक को ज्ञापन सोंपते हुए।
ऐलनाबाद। रेल संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बुधवार को उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक के नाम स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। इसमें उन्होंने मांग की है कि तिरुपति से हिसार वाया अजमेर सीकर, सादुलपुर चलने वाली साप्ताहिक गाड़ी को सादुलपुर से मार्ग परिवर्तन कर भादरा, गोगामेड़ी, नोहर, ऐलनाबाद रेल रूट से हनुमानगढ़ जंक्शन तक चलवाने की मांग की है।
समिति संरक्षक मोहन सिंह रखरा, प्रधान नरेंद्र गिद्डा, संयोजक एमपी तंवर, कोषाध्यक्ष यशपाल मदान, सचिव नवीन शर्मा, प्रवक्ता संदीप घोड़ेला, संगठन मंत्री संदीप मेहता, प्रधान सुखदेव सिंह आदि ने कहा कि रेल सेवा को सरकार और बेहतर बनाई।यही हमारी मांग है। तिरुपति धाम जाने वाली रेल सेवा की सुविधा ऐलनाबाद क्षेत्र के लोगों को भी मिलनी चाहिए। कई अन्य गाड़ियों की सुविधा भी नहीं मिलती है। इसको सुचारू करने की मांग की गई है।
ये हैं अन्य महत्वपूर्ण मांग
- जोधपुर से हनुमानगढ़ नई गाड़ी का संचालन वाया डेगाना, रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर, गोगामेड़ी, ऐलनाबाद होते हुए हनुमानगढ़ जंक्शन तक।
- उदयपुर से हनुमानगढ़ वाया अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, रिंगस, सीकर, चूरू, सादुलपुर, गोगामेड़ी, ऐलनाबाद होते हुए हनुमानगढ़ जंक्शन तक।
- जबलपुर, निजामुद्दीन, श्रीधाम सुपरफास्ट 12191/92 का हनुमानगढ़ तक विस्तार व दिल्ली के लिए इंटरसिटी गाड़ी पिछले पांच साल से टर्मिनल सुविधाओं के अभाव में लंबित है, लेकिन अब हनुमानगढ़ में टर्मिनल सुविधाओं का निर्माण पूर्ण चुका है। इसलिए इस गाड़ी का विस्तार जल्द से जल्द हनुमानगढ़ तक किया जाए।
विज्ञापन
- मीटर गेज के समय सुबह 9:45 बजे सूरतगढ़/हनुमानगढ़ से रेवाड़ी जाने वाली गाड़ी को बहाल किया जाए। इसके साथ ही फिरोजपुर, हनुमानगढ़, इंटरसिटी गाड़ी संख्या 14601/14602 का विस्तार ऐलनाबाद, सादुलपुर, लोहारू रेल रूट से रेवाड़ी/अलवर तक किया जाए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -हिसार और भिवानी रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त वाशिंग लाइनों के निर्माण और विस्तार के चलते हिसार से विभिन्न नियमित और स्पेशल गाड़ियों को रद्द किया जाना है। इनमें से हिसार से तिरुपति वाया रतलाम अजमेर आने वाली गाड़ी संख्या 07717/18 स्पेशल भी है। हमारी मांग है कि इसे रद्द करने के बजाय भादरा, गोगामेड़ी से ऐलनाबाद रूप पर चलाया जाए।
- नरेंद्र कुमार, प्रधान, रेल संघर्ष समिति ऐलनाबाद