फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Demand to ban movement of heavy vehicles inside the city

Sirsa News: शहर के अंदर से भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Demand to ban movement of heavy vehicles inside the city
पुलिस पब्लिक समन्वय समिति के सदस्यों के साथ बैठक करतीं एसपी दीप्ति गर्ग ।
डबवाली। पुलिस अधीक्षक डबवाली दीप्ति गर्ग ने वीरवार को अपने कार्यालय में पुलिस पब्लिक समन्वय समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान कई मुद्दों पर क्रमवार चर्चा कर उनके निदान का आकलन किया। पुलिस अधीक्षक ने समिति के सदस्यों से नशा, अपराध नियंत्रण व पुलिस संबंधित समस्याओं पर सुझाव मांगे।
विज्ञापन

समिति के सदस्यों की तरफ से स्कूलों की छुट्टी के समय वहां पर पुलिस की उपस्थिति, ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने और पंजाब व हरियाणा के बॉर्डर के साथ लगती गलियों व गांवों में पुलिस पार्टी को गश्त बढ़ाने के लिए, शहर के अंदर से भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने, ऑटो और वाहनों में तेज आवाज में म्यूजिक बजाने व डबवाली को नशामुक्त बनाने संबंधित मुद्दे उठाए गए। इस पर पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रबंधक अफसरों व यातायात प्रभारी को प्रभावी कार्रवाई करने और पुलिस गश्त बढ़ाने निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस बैठक में प्रभारी सुरक्षा शाखा सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र, अजमेर सिंह मागेआना, चरणजीत सिंह देसू जोधा, कुलवंत सिंह मसीतां, कुलदीप सिंह अबूबशहर, गुरप्रीत सिंह गगां, दीपा सिंह गगां, मलकीत सिंह, जगसीर सिंह, कुलदीप सिंह मसीतां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed