{"_id":"64c01247415f81755404a9d5","slug":"demand-for-35400-pay-scale-the-clerks-took-out-the-tiranga-yatra-in-the-main-markets-of-the-city-sirsa-news-c-128-1-shsr1023-3346-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 35400 वेतनमान की मांग, लिपिकों ने शहर के मुख्य बाजारों में निकाली तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 35400 वेतनमान की मांग, लिपिकों ने शहर के मुख्य बाजारों में निकाली तिरंगा यात्रा
Tue, 25 Jul 2023 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 25 Jul 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
शहर में तिरंगा यात्रा निकालते क्लेरिकल एसोसिएशन सदस्य।
सिरसा। क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसायटी का धरना प्रदर्शन 21वें दिन भी जारी रहा। राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर मंगलवार को शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा से एक ओर जहां लिपिकीय वर्ग ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया, वहीं दूसरी ओर आमजन को भी अपनी 35400 वेतनमान की मांग के बारे में अवगत करवाया।
तिरंगा यात्रा का संचालन हरियाणा सरकार में अब लिपिक के पद पर कार्य कर रहे और भूतपूर्व सैनिक सतीश ढाका, कपिल शर्मा, सज्जन गोदारा, रमेश, राकेश, हरबंस लाल, जगराज सिंह, सुखविंद्र सिंह थिंद, ओप्रकाश, जगवीर पूनिया ने किया। सुबह करीब 11 बजे तिरंगा यात्रा लघु सचिवालय के सामने धरना स्थल से शुरू होकर बाबा भूमण शाह चौक से बाल भवन व पटवार भवन के सामने से होती हुई रेलवे फाटक से आगे टाउन पार्क के सामने से होती हुई सदर बाजार, सुभाष चौक फिर भगत सिंह चौक से परशुराम चौक व आंबेडकर चौक से रेलवे ओवर ब्रिज से बरनाला रोड होती हुई वापस धरना स्थल पर समाप्त हुई। इस दौरान लिपिकों ने शहर के सुभाष चौक, भगत सिंह चौक और आंबेडकर चौक पर इन महान विभूतियों को नमन किया और शपथ ली कि जब तक सरकार उनकी मांग नहीं मान लेती है। उनकी हड़ताल लगातार नए जोश व ऊर्जा के साथ जारी रहेगी। जिला प्रधान गौरव बजाज ने बताया कि सरकार ने बुधवार को कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल को वार्तालाप के लिए बुलाया है। यदि सरकार हमारी जायज मांग को पूरा नहीं करती है तो आगे आंदोलन और तेज किया जाएगा, जिसकी जिम्मेवारी सरकार की होगी। इस मौके पर प्रभु राम गोदारा, दिलबाग सिंह, सतीश ढाका रिटायर्ड प्रिंसिपल, बलदेव सिंह, भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री सुरेश कुमार, अंग्रेज सिंह, दीपक सिंह, धर्म पाल, विपिन, विशाल मदान, रमेश चंद्र, प्रीत, रायचंद, दीपक, नरेश, रमन, प्रवेश, रणजीत, संजय, राजेंद्र, हर्ष बैनीवाल, दिलबाग, मान सिंह, महेंद्र, मनोज, अमृतपाल, सुनीता रानी, लक्ष्मी सहित भारी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।
चार लिपिक भूख हड़ताल पर रहे
धरना स्थल पर चार लिपिकों सिंचाई विभाग से मनोज शर्मा, पवन कुमार नूनीवाल, भजन लाल सुथार और राजकीय नेशनल महाविद्यालय से सुनील कुमार ने भूख हड़ताल में सहभागिता कर सरकार के विरुद्ध अपना रोष जाहिर किया। जिला प्रधान गौरव बजाज ने कहा कि सरकार लिपिकीय वर्ग की मांग को नजरअंदाज कर रही है। सरकार लिपिकों के संयम की परीक्षा ले रही है। लेकिन लिपिक वर्ग का संकल्प है कि जब तक 35400 की मांग को नहीं माना जाता, तब तक धरना लगातार जारी रहेगा। बुधवार को कारगिल दिवस के उपलक्ष्य में लिपिक वर्ग शहीदों को नमन करेगा और धरना स्थल पर देशभक्ति के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यदि सरकार जायज मांग को पूरा नहीं करती है तो आगे आंदोलन और तेज किया जाएगा। जिसकी जिम्मेवारी सरकार की होगी। इस मौके पर प्रभु राम गोदारा, दिलबाग सिंह, सतीश ढाका, बलदेव सिंह, सुरेश कुमार, अंग्रेज सिंह, दीपक सिंह मौजूद रहे।