फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Demand for 10 assembly and two Lok Sabha seats will be raised in Prajapati Mahakumbh

Sirsa News: राज्यस्तरीय प्रजापति महाकुंभ को लेकर कुम्हार धर्मशाला में हुई बैठक

Sun, 28 Jan 2024 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 28 Jan 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Demand for 10 assembly and two Lok Sabha seats will be raised in Prajapati Mahakumbh
रानियां रोड स्थित कुम्हार धर्मशाला में प्रजापति समाज के लाेग बैठक करते हुए।
रानियां। सोनीपत के गोहाना में होने वाले राज्यस्तरीय प्रजापति महाकुंभ को लेकर रविवार को रानियां रोड स्थित कुम्हार धर्मशाला में प्रजापति समाज की बैठक हुई। जिसमें महाकुंभ के संयोजक शिव कुमार रंगीला प्रजापति ने शिरकत की। बैठक समाज के लोगों से महाकुंभ में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इसे सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बैठक को कांग्रेस ओबीसी सेल के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विशाल वर्मा, जजपा जिला प्रधान अशोक वर्मा, पिछड़ा वर्ग कल्याण महासभा हरियाणा के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता आरसी लिंबा, जिला कुम्हार सभा के प्रधान रामानंद निरानियां, सचिव मदन लाल वर्मा ने संबोधित किया। प्रजापति महाकुंभ के संयोजक शिव कुमार ने कहा कि इसमें पूरे हरियाणा से प्रजापति समाज इकट्ठा होगा और अपनी सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक हिस्सेदारी मांगने के लिए एकत्रित होगा। महाकुंभ के माध्यम से समाज हरियाणा में 10 विधानसभा सीटें और दो लोकसभा सीटों की मांग उठाई जाएगी। इस मौके पर प्रधान रामानंद निरानियां, लख्मीचंद प्रजापति, धर्मवीर मताना, खेताराम कुलचानियां, हरदयाल बेरी, वीर सिंह घोड़ेला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed