फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   decision to stop milk supply from 1 to 3 october

Sirsa News: पशुपालकों ने लिया एक से 3 अक्टूबर तक दूध सप्लाई बंद रखने का निर्णय

Tue, 29 Sep 2026 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 29 Sep 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
decision to stop milk supply from 1 to 3 october
दूध सप्लाई रोकने की दी चेतावनी, पकड़े जाने पर 51 हजार जुर्माना किया जाएगा
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। दूध के दाम बढ़ाने की मांग पर पशुपालकों ने गांव खेड़ी में बैठक की। उन्होंने एक से 3 अक्तूबर तक हरियाणा में दूध की आपूर्ति बंद रखने का फैसला लिया है। पंजाब और राजस्थान जाने वाली दूध की आपूर्ति भी रोकने की बात कही गई है।
बैठक में निर्णय लिया गया कि बंद के दौरान दूध बेचते पकड़े जाने पर 51 हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। दूध ढोने वाले वाहन भी जब्त किए जाएंगे। पशुपालकों का कहना है कि पशुओं के चारे और अन्य खर्च लगातार बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

दूध के दाम उसके अनुपात में नहीं बढ़े हैं। उनके मुताबिक सूखा चारा (तुड़ी) एक हजार से 1100 रुपये क्विंटल मिलता है। खल 2600 से 2800 रुपये और बिनौला 2900 से 3200 रुपये प्रति बैग मिलता है। एक दुधारू पशु पर प्रतिदिन 400 से 500 रुपये का खर्च आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशुपालकों जसबीर सिंह भाटी, मैक्स साहुवाला और गुरी सेखों ने बताया कि दूध के दाम बढ़ाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। हाल ही में 5 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है, लेकिन बढ़ी लागत को देखते हुए यह पर्याप्त नहीं है। इसी मांग को लेकर प्रदेशभर में बैठकें की जा रही हैं।

वीटा प्लांट की प्रतिक्रिया
सिरसा स्थित वीटा प्लांट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिनेश मेहता ने बताया कि उन्हें एक से 3 अक्तूबर तक दूध आपूर्ति बंद रखने की सूचना मिली है। प्लांट प्रबंधन दुग्ध उत्पादकों और पशुपालकों से लगातार बातचीत कर रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि कई पशुपालकों ने आपूर्ति जारी रखने की बात कही है। यदि दूध की आपूर्ति प्रभावित होती है तो पाउडर से दूध तैयार कर बाजार में आपूर्ति किया जाएगा।


दैनिक दूध आपूर्ति
सिरसा वीटा प्लांट में रोजाना करीब 70 से 75 हजार लीटर दूध पहुंचता है। इसमें से करीब 30 से 35 हजार लीटर दूध डबवाली, फतेहाबाद और रतिया भेजा जाता है। इसके अतिरिक्त, यह दूध पंजाब और राजस्थान भी भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed