{"_id":"6419ee0a743af2ac780b48a6","slug":"decision-in-the-meeting-the-person-related-to-the-arora-family-will-not-take-food-in-the-local-death-feast-sirsa-news-c-21-1-85718-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक में निर्णय : अरोड़ा परिवार से जुड़ा व्यक्ति स्थानीय मृत्यु भोज में ग्रहण नहीं करेगा भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक में निर्णय : अरोड़ा परिवार से जुड़ा व्यक्ति स्थानीय मृत्यु भोज में ग्रहण नहीं करेगा भोजन
Tue, 21 Mar 2023 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 21 Mar 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
मृत्यु भोज न करने की शपथ लेते ट्रस्ट सदस्य। विज्ञप्तिसिरसा में बैठक कर मृत्यु भोज न करने की शपथ
सिरसा। अखिल भारतीय अरोड़ा एकता परिवार ने फैसला किया है कि मृत्युभोज की परंपरा को खत्म किया जाएगा। ये फैसला मंगलवार को आयोजित बैठक में लिया गया। इस दौरान अखिल भारतीय अरोड़ा एकता परिवार के अध्यक्ष भारत भूषण ऐलावादी ने कहा कि कालांतर में देखा-देखी के कारण व समाज में अपने वर्चस्व को दिखाने के लिए मृत्युभोज रूपी परंपरा ने कुरीति का रूप धारण कर लिया है। इस कुरीति पर अंकुश लगाने के लिए विभिन्न समाजों ने भी पहल की है।
इसी कड़ी में अरोड़ा समाज ने भी एक पहल की है और अरोड़ा परिवार के सलाहकार बोर्ड ने निर्णय लिया है कि अब अरोड़ा परिवार से जुड़ा कोई भी व्यक्ति किसी भी स्थानीय मृत्युभोज में भोजन ग्रहण नहीं करेगा व इस संदेश को अपने नजदीक के लोगों में भी फैलाएगा। इस मौके पर अखिल भारतीय अरोड़ा एकता परिवार से युवा अध्यक्ष वरुण छाबड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष सतबीर धमीजा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र कटारिया, रमेश अरोड़ा, उपाध्यक्ष मीत बठला, मोहनलाल अरोड़ा, संजीव मुंजाल, प्रधान महासचिव सतीश सचेदवा, महासचिव रोबिन वधवा व संगठन सचिव सन्नी सिंह उपस्थित थे।