{"_id":"65b7d900a574da165d09ad64","slug":"death-of-watchman-posted-in-malaria-department-of-civil-hospital-sirsa-news-c-128-1-sir1002-114261-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नागरिक अस्पताल के मलेरिया विभाग में तैनात चौकीदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नागरिक अस्पताल के मलेरिया विभाग में तैनात चौकीदार की मौत
विज्ञापन
सिरसा। नागरिक अस्पताल के मलेरिया विभाग में रात को ड्यूटी पर तैनात चौकीदार संदीप की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। संदीप की मौत का पता चलने पर अस्पताल प्रशासन में खलबली मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर और पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
रविवार देर शाम तक चौकीदार घर पर नहीं पहुंचा तो परिजन सोमवार सुबह अस्पताल पहुंचे। जब परिजन उसे खोजते हुए मलेरिया विभाग में पहुंचे तो वह कुर्सी पर बैठा हुआ दिखाई दिया। जब पास जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। जिसके बाद अस्पताल प्रशासन को इस बारे में अवगत करवाया गया। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। चिकित्सकों के अनुसार विसरा जांच के लिए लैब में भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।परिजनों के बयान दर्ज कर पुलिस ने फिलहाल इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
मृतक के भांजे संदीप कुमार ने बताया कि उसका मामा कृष्ण निवासी कल्याण नगर नागरिक अस्पताल के मलेरिया विभाग में चौकीदार के पद पर तैनात था। शनिवार रात को वह अपनी ड्यूटी पर आए थे। रविवार देर शाम तक वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उसे फोन पर संपर्क किया। उन्होंने फोन नहीं उठाया। जिसके बाद सोमवार सुबह सुबह वे नागरिक अस्पताल पहुंचे तो मलेरिया विभाग का कार्यालय बंद था। दूसरे चौकीदार को बुलाकर ताला खुलवाया। अंदर जाकर देखा तो कृष्ण कुमार कुर्सी पर बैठे थे। पास जाकर हिलाकर देखा तो उनकी मौत हो चुकी थी।