फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Death of two corona infected, 55 new positives surfaced

दो कोरोना संक्रमितों की मौत, 55 नए पॉजिटिव आए सामने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
Death of two corona infected, 55 new positives surfaced
सिरसा। जिले में कोरोना संक्रमित दो मरीजों की मौत हो गई वहीं रविवार को कोरोना के 55 नए केस मिले हैं। अब जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 527 तक पहुंच गया है। मृतकों में सिरसा निवासी 68 वर्षीय एक पुरुष व डबवाली निवासी 60 वर्षीय एक महिला शामिल है।
विज्ञापन

रविवार को जिले में 55 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 555 व्यक्तियों की टेस्टिंग की गई। अब तक 6,20,696 लोगों की टेस्टिंग की जा चुकी है। रविवार को मिले कोरोना संक्रमितों में से अधिकांश मरीज सिरसा ग्रामीण क्षेत्र से हैं। जहां से 21 मरीज सामने आए हैं। इसके अलावा डबवाली ग्रामीण क्षेत्र में 4, ऐलनाबाद में 4, कालावांली में 3, ओढ़ा में 2, नाथूसरी चोपटा में 8, माधोसिंघाना में 3, रानियां में 5, चौटाला में 4 व बड़ागुढ़ा में 1 कोरोना मरीज मिला है। सिरसा के नागरिक अस्पताल में 10 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं 7 संक्रमित निजी अस्पतालों में भर्ती है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी जरूरी है इसके लिए मास्क लगाना अत्यंत जरूरी है तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी आवश्यक है ताकि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed