फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Death of the married woman, after the swelling in the stomach, the family members are engaged in getting the tomb of Pir burnt

विवाहिता की मौत, पेट में सूजन आने के बाद पीर की समाधि पर झाड़ फूंक करवाने में लग रहे परिजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Death of the married woman, after the swelling in the stomach, the family members are engaged in getting the tomb of Pir burnt
नागरिक अस्पताल में खड़े मृतका के परिजन । संवाद - फोटो : Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। डिंग थाना क्षेत्र के गांव जोधकां में एक विवाहिता के पेट में सूजन और दर्द होने पर ससुराल पक्ष उसका अस्पताल में इलाज करवाने के बजाय पीर समाधि पर झाड़ फूंक करवाते रहे। दर्द से मौत होने के बाद परिजनों ने ससुराल पक्ष पर इलाज न करवाने के आरोप लगा पुलिस को मामले की शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
डिंग थाना पुलिस को दी शिकायत में सुचान निवासी अमी लाल ने बताया कि उसकी चार लड़कियां और एक लड़का है। जिसमें सबसे बड़ी लड़की गीता और लड़का मुकेश शादीशुदा हैं और अन्य तीन अविवाहित हैं। गीता की शादी वर्ष 2017 में जोधका निवासी मुकेश कुमार से करवाई थी। जिसके बाद उसके दो बच्चे हैं। इनमें एक लड़की व एक लड़का है। वहीं उन्होंने बताया कि रविवार देर शाम नौ बजे उसकी बेटी गीता ने फोन कर बताया कि पापा मेरे पेट में सूजन है मैं बीमार हूं मेरे पास आओ और मुझे दवाई दिलवाओ, मेरा पति मुकेश मेरा इलाज नहीं करवा रहा है। इसके बाद उसने अपने भतीजे राजेंद्र और लड़की सुमन को जोधकां में भेजा। वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि उसका पति मुकेश कुमार, सास शकुंतला, ससुर प्रेम कुमार और उसका देवर राकेश कुमार ने उसकी बेटी को घर के पास स्थित पीर समाधि पर लेटा रखा था और बेटी दर्द से चिल्ला रही थी। उक्त सभी व्यक्ति वहां पर झाड़ा फूंक करवा रहे थे। वहीं उन्होंने कहा कि जब वह गीता का इलाज करवाने के लिए ले जाने लगे तो उसे पति व ससुराल पक्ष ने उनके साथ भी मारपीट की और छोटी बेटी व भतीजे को वहां से भेज दिया। जिसके बाद रात 11 बजे बेटी का हाल चाल जानना चाहा तो उसे ससुर प्रेम ने गीता की मौत होने की सूचना दी। वहीं परिजनों ने आरोप लगाया कि है उसकी बेटी की मौत ससुराल पक्ष द्वारा इलाज न करवाए जाने और दर्द के कारण हुई है। ऐसे में उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी है।
विज्ञापन

परिजन बोले : झाड़ फूंक के चक्कर में हुई है बेटी की मौत
वहीं मृतक के चचेरे भाई राजेंद्र कुमार ने बताया कि ससुराल पक्ष के सदस्यों ने झाड़ फूंक के चक्कर में उसकी बहन की जान ले ली। अगर उसका इलाज करवाया जाता तो उसकी बहन की जान बच जाती। वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि उसका पति भी कोई काम नहीं करता था और घर में उसकी बहन के साथ मारपीट करते थे। जिसके कारण पहले भी कई बार पंचायत हो चुकी है। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर मृतक के पति मुकेश कुमार, ससुर प्रेम कुमार, सास शकुंतला देवी, देवर राकेश कुमार लापरवाही बरतने सहित अन्य धारा लगाकर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed