फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Death due to falling under tractor after being hit by a blow

झटका लगने से उछकर ट्रैक्टर के नीचे आने से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Death due to falling under tractor after being hit by a blow
सिरसा। डबवाली क्षेत्र में पटवारी से मारपीट के आरोप लगे हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पटवारी मनोज कुमार ने एक आरटीआई कार्यकर्ता समेत तीन अन्य लोगों पर आरोप लगाए हैं। पटवारी ने बताया कि चौटाला रोड गली जस्सी अस्पताल वाली में उसका कार्यालय है। वीरवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे शहर निवासी विजय गुप्ता दो अन्य युवकों के साथ उसके कार्यालय में आता है। इसी दौरान वह आरटीआई के संबंध में किसी से बात करने लगा। पटवारी ने बताया कि उसके साथ आए अन्य दो युवक उसे कमरे के अंदर ले गए। कमरे के अंदर ले जाते ही तीनों युवकों ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। पटवारी मनोज ने बताया कि आरोपियों ने सरकारी रिकॉर्ड फाड़ दिए। वहीं पटवारी ने बताया कि वह आरटीआई कार्यकर्ता विजय गुप्ता को पहचानता है। अन्य दो युवकों के बारे में आरटीआई कार्यकर्ता ही बता सकता है। पटवारी से मारपीट की सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौका पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपी विजय गुप्ता ने आरोपों को सिरे से नकारा दिया। उसने बताया कि वह किसी कार्य के लिए पटवारी मनोज के कार्यालय में गया था। वह कुर्सी पर बैठकर फोन सुन रहा था। इसी दौरान दो युवक आए। उसे बातचीत करने का कहकर कमरे में ले गए। वहां ले जाकर बोले कि उसने बिजली बोर्ड के संबंध में आरटीआई क्यों लगाई है। वह उसे पीटने लगे। पटवारी छुड़वाने के लिए आया तो उससे भी हाथापाई करने लगे। रिकॉर्ड उसने नहीं, बल्कि हमलावरों ने फाड़ा है। आरोपित उनके साथ नहीं आए थे। उसे यूं ही फंसाया जा रहा है।

पटवारी मनोज कुमार से किसी ने मारपीट की है उसकी सूचना मिली है। मारपीट करने वाले कौन थे, इसके बारे में मुझे कुछ नहीं पता। मनोज अस्पताल में दाखिल हुआ है। उसके बयान के बाद ही पुलिस कार्रवाई करवाई जाएगी।
विज्ञापन

-भवनेश कुमार, तहसीलदार, डबवाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed