Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   allegation of low quality in phc building

Sirsa News: निर्माण पूरा होने से पहले ही पीएचसी भवन की गुणवत्ता पर उठे सवाल

Sun, 01 Nov 2026 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 01 Nov 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
allegation of low quality in phc building
डबवाली। निर्माणाधीन पीएचसी की उखड़ी टायल दिखाते हुए जनप्रतिनि​धि। संवाद
फोटो - 21
विज्ञापन

- जनप्रतिनिधियों ने दीवारों से सीमेंट की परत उखड़ने का लगाया आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग
- ठेकेदार ने बताया रंग-रोगन की पपड़ी, विभाग ने काम को मानकों के अनुरूप बताया
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। उपतहसील गोरीवाला के झूटी खेड़ा रोड पर बन रहे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) भवन की गुणवत्ता पर विवाद खड़ा हो गया है। करीब 4 करोड़ 66 लाख 84 हजार रुपये की लागत से बन रहे इस भवन के निर्माण पर सवाल उठे हैं।
गांव के जनप्रतिनिधियों ने दीवारों से सीमेंट की लिपाई उखड़ने का आरोप लगाया है। उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच की मांग की है। जनप्रतिनिधियों ने निर्माण में इस्तेमाल सामग्री पर संदेह जताया है।
विज्ञापन

ठेकेदार ने इन आरोपों को निराधार बताया है। ठेकेदार के अनुसार, दीवारों से रंग-रोगन की पपड़ी उतरी है। विभाग ने निर्माण कार्य को मानकों के अनुरूप बताया है। सूचना बोर्ड के अनुसार, काम 9 जुलाई 2024 को शुरू होना था। इसे 16 जुलाई 2025 तक पूरा किया जाना निर्धारित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तय समय सीमा बीतने के करीब 15 माह बाद भी भवन पूरा नहीं हो पाया है। अब निर्माण में देरी के साथ-साथ दीवारों की स्थिति पर भी सवाल उठ रहे हैं। सरपंच प्रतिनिधि गुरबचन सिंह और ब्लॉक समिति सदस्य जगदीश माहर ने निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया।
उन्होंने दीवारों पर हाथ लगाकर देखा तो सीमेंट की लिपाई उखड़ गई। जनप्रतिनिधियों ने इसे गंभीर मामला बताया है। उन्होंने टेंडर की शर्तों के पालन पर भी सवाल उठाए हैं।
जनप्रतिनिधियों के आरोप
गुरबचन सिंह और जगदीश माहर ने निर्माण की गुणवत्ता पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि सार्वजनिक भवन में गुणवत्ता से समझौता नहीं होना चाहिए। पीएचसी भवन क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए बनाया जा रहा है। उन्होंने निर्माण सामग्री और तकनीकी मानकों की निष्पक्ष जांच की मांग की है। जनप्रतिनिधियों ने तकनीकी मानकों के अनुसार निर्माण सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने भवन में पाई जाने वाली खामियों को दूर करने की बात कही है। इसके बाद ही इसे स्वास्थ्य विभाग को सौंपने की मांग की गई है।
ठेकेदार ने बताया देरी का कारण
ठेकेदार निर्मल सिंह ने जनप्रतिनिधियों के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि भवन का निर्माण निर्धारित तकनीकी मानकों और गुणवत्ता के अनुसार हो रहा है। निर्माण में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती गई है। उन्होंने काम में देरी का कारण जमीन मिलने में हुई देरी को बताया। निर्माण के लिए जमीन ग्राम पंचायत को उपलब्ध करवानी थी। जमीन मिलने में करीब छह माह लग गए थे। दीवारों से सीमेंट की परत उखड़ने के आरोप पर उन्होंने कहा कि सीमेंट की लिपाई नहीं उखड़ी है। उन्होंने बताया कि सीलन के कारण रंग-रोगन की कुछ पपड़ी उतरी थी। इसे दोबारा ठीक करवा दिया जाएगा।

विभाग का निगरानी का दावा
हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड सिरसा के एसडीओ लखवीर सिंह ने बताया कि विभाग निर्माण कार्य की लगातार निगरानी कर रहा है। उनके अलावा कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) और अधीक्षक अभियंता (एसई) भी भवन का निरीक्षण कर चुके हैं। अब तक निर्माण कार्य गुणवत्ता के लिहाज से संतोषजनक पाया गया है। इसे निर्धारित मानकों के अनुसार ही करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विभाग का जेई भी नियमित रूप से काम की निगरानी कर रहा है। शेष कार्य जल्द पूरा करवाकर भवन स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed