{"_id":"6493373c4a0966db560308d9","slug":"dead-body-of-youth-found-in-ghaggar-river-family-alleges-murder-sirsa-news-c-128-1-shsr1023-1605-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: घग्गर नदी में मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: घग्गर नदी में मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Wed, 21 Jun 2023 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 21 Jun 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। गांव खैरेकां के पास घग्गर नदी से युवक का शव बरामद हुआ है। सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचा दिया। युवक की पहचान बप्पां निवासी 22 वर्षीय अजय कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने हत्या करने के आरोप लगाया है और मामले की शिकायत पुलिस को दी है।
अजय मजदूरी करता था। पत्नी के साथ अनबन होने के कारण तलाक उसका तलाक हो चुका था। अजय की तीन वर्षीय बच्ची भी है। इसके बाद उसकी पत्नी ने बनसुधार निवासी व्यक्ति के साथ दूसरी शादी कर ली और बच्ची भी अपने साथ ही ले गई। बीते मंगलवार को अजय बाइक लेकर अपने दोस्तों के साथ सिरसा के नागरिक अस्पताल में आया था। यहां पर वह अपने दोस्तों को उतार कर 10 मिनट में आने की बात कह वहां से चल गया। लेकिन वापस नहीं आया। परिजन जितेंद्र कुमार ने बताया कि वे मंगलवार से ही अजय की तलाश कर रहे थे। बुधवार सुबह उन्हें नेजाडेला कलां के पास अजय का मोटरसाइकिल मिला और कुछ समय बाद ही उन्हें घग्गर नदी में एक शव मिलने की सूचना मिली। इसके बाद वे गांव खैरेंका के पास पहुंचे तो अजय कुमार मृत पाया गया। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि बनसुधार निवासी व्यक्ति ने ही अजय की हत्या कर उसके शव को घग्गर नदी में डाला है। अजय के शरीर पर चोट के निशान भी है।