फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Dead body of a youth from Rajasthan found, murder suspected

Sirsa News: चोपटा के गांव रूपावास में मिला राजस्थान के युवक का शव, हत्या की आशंका

Sat, 02 Nov 2024 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 02 Nov 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth from Rajasthan found, murder suspected
चोपटा में मृतक अंकित कुमार का आधार कार्ड।
चोपटा (सिरसा)। सिरसा जिले के चोपटा क्षेत्र के गांव रूपावास में निकटवर्ती राजस्थान के गांव नेठ राना के युवक का शव शुक्रवार को मिला। मृतक के परिजनों ने हत्या होने की आशंका जताई। परिजनों के बयानों के आधार पर चोपटा थाना पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला हनुमानगढ़, राजस्थान के गांव नेठराना का अंकित कुमार दिवाली के दिन वीरवार को अपने दोस्त के साथ घर से आया था। घर से बाइक पर आने के बाद वापस घर पर नहीं पहुंचा। घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि गांव रूपावास के पास अंकित का शव मिला है। ग्रामीणों ने नाथूसरी चोपटा पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मृतक के परिजनों से संपर्क कर आगामी कार्रवाई शुरू की। नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


शव पर कई जगह पर चोट के निशान
मृतक अंकित के सिर समेत शरीर के दूसरे हिस्सों पर चोट के निशान हैं। जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतक अंकित के भाई मनोज की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद नेठराना गांव से दो युवक लापता बताए जा रहे हैं। मामले की गहनता से जांच कर आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed