{"_id":"662405a85acbe2d4310e80fd","slug":"dead-body-of-a-youth-found-in-the-trunk-of-water-house-police-took-coincidental-action-sirsa-news-c-128-1-svns1027-118640-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जलघर की डिग्गी में मिला युवक का शव, पुलिस ने की इत्तफाकिया कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जलघर की डिग्गी में मिला युवक का शव, पुलिस ने की इत्तफाकिया कार्रवाई
Sat, 20 Apr 2024 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 20 Apr 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। किशनपुरा की जलघर की डिग्गी में युवक का शव मिला। मृतक की पहचान गांव किशनपुरा निवासी रंजीत पुत्र कृष्ण लाल के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
मृतक के पिता ने बताया कि उसके तीन बेटे हैं और रंजीत सबसे छोटा बेटा है और वह टैंपो चलाता था। 19 अप्रैल को वह टैंपो लेकर ऐलनाबाद गया था और रात को घर नहीं लौटा। सभी ने सोचा कि वह कहीं सामान लेकर गया होगा, लेकिन जब वह सुबह तक भी नहीं आया तो उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान पता चला कि उसका टैंपो गांव के जलघर के पास खड़ा है और उसका समान वहीं पर पड़ा था। इस पर वे वहां पहुंचे। इसके बाद गोताखोर बुलाकर पानी की डिग्गी में उसकी तलाश की तो उसकी डेड बॉडी मिल गई। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव कब्जे में लेकर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को दिए बयान में मृतक के पिता ने बताया कि उसका लड़का रंजीत मानसिक परेशान था। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर इत्तफाकिया की कार्रवाई की है।