फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   dead body found to miner

नहर के पास मिला व्यक्ति का शव

Wed, 16 Sep 2020 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
dead body found to miner
गांव माधोसिंघाना में शेरांवाली नहर के पास एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। उसके सिर पर चोट के निशान थे, खून भी बिखरा पड़ा था। गांव का एक किसान अपने खेत में पानी लगाने जा रहा था तो रास्ते में पड़े शव को देखकर ग्रामीणों को सूचित किया और पुलिस को पूरी घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की शनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव माधोसिंघाना में दोपहर करीब दो बजे गांव का ही किसान रोहताश अपने खेतों में जा रहा था तो उसने देखा कि नहर के साथ सड़क पर एक व्यक्ति पड़ा हुआ है। मृतक के सिर पर चोट के निशान थे और सड़क पर खून बिखरा हुआ था। रोहताश ने ग्रामीणों को इस बारे में सूचना दी। सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर मल्लेकां चौकी इंचार्ज गुरमीत सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। जिसके पश्चात चौकी इंचार्ज ने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी। सूचना मिलने के बाद डीएसपी सदर संजय कुमार और सदर थाना एसएचओ अमित बैनीवाल मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर आस पास के इलाके से छानबीन की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर शव को सिविल अस्पताल में पहुुंचाया और जांच शुरू कर दी। शव को सिविल अस्पताल में शिनाख्त के लिए रखा गया है। अगर 72 घंटे तक शव की शिनाख्त नहीं होती है तो पुलिस उसका पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार करेेगी।
विज्ञापन

कोट
मृतक की पहचान नहीं हो पाई, हत्या की गई है या फिर कहीं से शव लाकर फेंका गया है, इस पर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अमित बैनीवाल, एसएचओ सदर सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed