{"_id":"5f35833d8ebc3e3caf681e26","slug":"dc-took-the-march-past-salute-sirsa-news-rtk5687242122","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपायुक्त ने मार्च पास्ट की सलामी ली, बढ़ाया उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपायुक्त ने मार्च पास्ट की सलामी ली, बढ़ाया उत्साह
विज्ञापन
DC took the march past salute
- फोटो : Sirsa
जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए वीरवार को स्थानीय शहीद भगत सिंह स्टेडियम में फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल का आयोजन किया गया। फाइनल रिहर्सल में बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त रमेश चंद्र बिढान ने ध्वजारोहण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर डीआईजी एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. अरुण सिंह व नगराधीश संदीप कुमार भी मौजूद थे। फाइनल रिहर्सल के अवसर पर परेड एवं मार्च पास्ट की टुकड़ियों में महिला पुलिस बल, हरियाणा पुलिस बल, गृह रक्षी बल, राजकीय नेशनल महाविद्यालय की एनसीसी की परेड की टीमों ने भाग लिया। इसके साथ-साथ महाराजा अग्रसेन स्कूल सिरसा का बैंड भी शामिल रहा। कार्यक्रम के अंत में न्यू सतलुज स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रीय गान प्रस्तुत किया।
इस जिला स्तरीय समारोह को भव्य ढंग से मनाने के लिए इस फाइनल रिहर्सल का अवलोकन कर उपायुक्त ने संबंधित कार्यक्रमों के इंचार्ज एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिसार मंडल के आयुक्त विनय सिंह बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण करेंगे। इस अवसर पर मुख्यअतिथि परेड व मार्च पास्ट की सलामी लेंगे और उपस्थितजनों को संबोधित करेंगे।
समारोह स्थल को किया जाएगा सैनिटाइज : उपायुक्त
उपायुक्त रमेश चंद्र बिढान ने बताया कि कोविड-19 के बचाव के मद्देनजर समारोह का दायरा समिति रहेगा और एमएचए की गाइडलाइन की पालना के साथ समारोह का आयोजन किया जाएगा। 14 अगस्त को समारोह स्थल को सैनिटाइज करवाएं और समारोह स्थल पर सोशल डिस्टेंसिग का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के बचाव के मद्देनजर इस बार जिला प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों को 14 अगस्त को उनके घर द्वार पर ही जाकर सम्मानित किया जाएगा। समारोह में कोरोना काल के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कोरोना योद्धाओं, सामाजिक संस्थाओं, चिकित्सकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।