फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Dc sirsa, DC sharandeep barad, sirsa

बाढ़ बचाव कार्यों और प्रबंधों को लेकर डीसी ने ली बैठक

Sat, 25 Jun 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला/सिरसा Updated Sat, 25 Jun 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
Dc sirsa, DC sharandeep barad, sirsa
DC - फोटो : Bureau

जिले में बाढ़ बचाव कार्यों व प्रबंधों को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने संबंधित विभागों के अधिकारियों की अपने कार्यालय में बैठक ली और दिशा निर्देश दिए कि 24 घंटे बाढ़ नियंत्रण कक्ष पर किसी तरह की भी सूचना एकत्रित करने के लिए कर्मचारी को ड्यूटी पर तैनात रखें। साथ ही उन्होंने जिला राजस्व अधिकारी को बाढ़ बचाव कार्य के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

विज्ञापन


गोताखोरों के फोन नंबर सार्वजनिक किए जाएं
उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने अधीक्षक अभियंता सिंचाई विभाग को निर्देश दिए कि बाढ़ नियंत्रण कक्ष को सुचारू रूप रखें तथा 24 घंटे बाढ़ नियंत्रण कक्ष पर किसी तरह की भी सूचना एकत्रित करने के लिए कर्मचारी को ड्यूटी पर तैनात रखें। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे घग्घर नदी में सिंचाई के लिए दबाए गए पाइपों की जांच करें ताकि घग्घर में ज्यादा पानी आने पर इन पाइपों में लीकेज न हों फिर भी एहतियातन सभी पाइपों के पास पर्याप्त मात्रा में मिट्टी के बैग रखने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि जिले व अन्य जिलों से गोताखोर व तैराकों की पहचान कर उनके मोबाइल नंबर लिए जाएं और उन्हें सार्वजनिक भी किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बाढ़ नियंत्रण के कार्य में प्रयोग होने वाले सामान की उपलब्धता की पहचान व स्टाक आदि को सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि घग्घर व अन्य नहरों की सफाई भी शीघ्र करवाएं।
विज्ञापन


गांव में ठीकरी पहरा लगाएं
उन्होंने जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में सरपंचों, पंचों, कार्यरत ग्राम सचिवों, पटवारियों व अन्य क्षेत्रीय अमले को अपने कार्य स्थलों पर रहने के निर्देश दें ताकि ये कर्मचारी किसी प्रकार की सूचना जिला प्रशासन तक समय रहते दे सकें। उन्होंने घग्घर नदी के आसपास लगते बाढ़ संभावित गांव की पंचायतों को निर्देश दिए कि वे संबंधित गांव में ठीकरी पहरा लगाएं तथा नियमित रुप से संपर्क में रहें। उन्होंने कहा कि घग्घर नदी पर बनें रिंग बांधों को समय-समय पर चैक करें व आवश्यक मरम्मत करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग रहे अलर्ट
इसके साथ-साथ राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, पशुपालन, जिला रेडक्रास सोसायटी व अन्य विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने विभागों से संबंधित बाढ़ के समय प्रयोग में लाई जाने वाली सामान की उपलब्धता भी सुनिश्चित करें। इसके साथ-साथ दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों को भी संबंधित प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे एंबुलेंस, दवाइयों व स्वास्थ्य संबंधित अन्य कार्यों का पुख्ता इंतजाम रखें।

बाढ़ नियंत्रण कक्ष का फोन नंबर 01666-248882
उन्होंने जिला राजस्व अधिकारी को बाढ़ बचाव कार्य के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि जिलास्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 01666-248882 है। बाढ़ संबंधित किसी प्रकार की भी सूचना इस नंबर पर दी जा सकती है। उन्होंने बाढ़ नियंत्रण प्रबंधों को ओर पुख्ता करने के लिए संबधित अधिकारियों से कहा कि वे बाढ़ बचाव में प्रयोग किए जाने वाले भी उपकरणों को तैयार रखे। इन उपकरणों का समय-समय पर औचक निरीक्षण भी उनके द्वारा किया जाएगा। यदि कही कमी पाई जाती है तो वे संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही भी करेंगे।


कौन कौन रहा मौजूद
इस बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अजय सिंह तोमर, उप पुलिस अधीक्षक विजय कुमार कक्कड़, अधीक्षक अभियंता सिंचाई विभाग राजेश कुमार, अधीक्षक अभियंता पब्लिक हेल्थ मंगत राय, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी प्रीतपाल सिंह, कार्यकारी अभियंता बिजली निगम सुखबीर कंबोज, कार्यकारी अभियंता पंचायती राज सोहन सिंह, कार्यकारी अभियंता सिंचाई व पब्लिक हेल्थ, बीडीओ रानियां अनिल कुमार, बीडीओ सिरसा सुनेहरा सिंह सहित तथा अन्य विभागों से संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed