फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   DC inspected the city, also checked arrangements in night shelter

डीसी ने किया शहर का निरीक्षण, रैन बसेरा में भी जांची व्यवस्था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
DC inspected the city, also checked arrangements in night shelter
शहरों की गलियों का निरीक्षण करते उपायुक्त अनीश यादव। - फोटो : Sirsa
सिरसा। शहर में सफाई व्यवस्था को जांचने के लिए डीसी अनीश् यादव ने औचक निरीक्षण अभियान शुरू किया। इस दौरान शहर के विभिन्न इलाकों में जाकर सफाई व्यवस्था देखी और पार्कों में चल रहे कार्यों की भी अपडेट ली। शहर के काठ मंडी स्थित रैन बसेरा में भी डीसी गए और सुधार के निर्देश दिए। इस दौरान नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संदीप मलिक, एक्सईएन अजय पंघाल, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर राज कुमार, सेनेटरी इंस्पेक्टर पवन कंबोज सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी साथ थे। मौके पर वार्ड की निवर्तमान पार्षद कौशल्या वर्मा भी पहुंची और वार्ड की समस्याएं बर्ताईं।
विज्ञापन

दोपहर के समय डीसी अनीश यादव निरीक्षण पर निकले। उन्होंने शहर के जनता भवन रोड, शहीद भगत सिंह स्टेडियम, ग्रीन बेल्ट, भादरा पार्क, डीसी पार्क, रैन बसेरा, गोशाला रोड पर गए। इससे पहले भी डीसी ने शहर का दौरा करके व्यवस्था देखी थी और नगर परिषद को निर्देश दिए थे। उन निर्देशों का कितना पालन हुआ, ये देखने के लिए डीसी वीरवार को एक बार फिर दौरे पर निकले।
विज्ञापन

शहर में सफाई व्यवस्था पर दिखा असर, रैन बसेरा में मिली खामियां
निरीक्षण के दौरान हालांकि शहर में पहले के मुकाबले सफाई व्यवस्था में सुधार नजर आया। लेकिन कूड़ा उठान को लेकर समस्या थी। इस पर डीसी ने निर्देश दिए। शहर के डीसी पार्क के निरीक्षण के दौरान संबंधित वार्ड की निवर्तमान पार्षद कौशल्या वर्मा और कपिल वर्मा मौके पर पहुंचे। निवर्तमान पार्षद ने पार्क में फव्वारे लगाने की मांग की। इस पर डीसी ने निर्देश दिए। इसके बाद डीसी रैन बसेरा में गए। उन्होंने यहां उपलब्ध सुविधाएं जांची। डीसी ने कहा कि आरओ खराब पड़ा है, इसलिए इसे ठीक कराएं। कर्मचारियों ने बताया कि कैंपर मंगवाकर पानी उपलब्ध करवाते हैं। डीसी अनीश यादव ने रैन बसेरा में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और अन्य सुधार करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद ने चलाया विशेष सफाई अभियान, नजर आने लगा सुधार
डीसी के आदेश और निरीक्षण के बाद नगर परिषद की ओर से सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। प्रतिदिन सफाई कर्मचारियों को किसी विशेष एरिया में भेजकर सफाई करवाई जाती है। अभी तक स्टेडियम, एफ-ब्लॉक, बाजीगर बस्ती, लघु सचिवालय सहित अन्य क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया जा चुुका है। एक अभियान के दौरान 25 से 30 कर्मचारियों को काम पर लगाया जाता है। इसके अलावा शिकायतें आने पर भी वहां अभियान चलाकर सफाई करवाई जा रही है।

डीसी ने ये दिए निर्देश
-शहर में सफाई व सुंदरीकरण कार्यों को योजनाबद्ध रूप से किया जाए, ताकि शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाया जा सके।
-स्वच्छता कार्यों से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी पूरी ईमानदारी से कार्य करें और किसी प्रकार की कोताही न बरतें।
-शहर के पार्कों व चौक चौराहों का मरम्मत का कार्य अधिकारी नियमों के अनुसार करवाएं।
-यदि कहीं पर भी कोई शिकायत पाई जाएगी तो, संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-कूड़ा- कर्कट एकत्रीकरण के सेकेंडरी प्वाइंटों को कम करते हुए कूड़ा कर्कट को एकत्रित किया जाए।
-डोर टू डोर की तर्ज पर व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से भी कूड़ा उठाया जाए। ताकि कहीं पर भी कूड़ा के ढेर न लगें।
-सड़कों की सफाई भी नियमित तौर पर की जाए।
शहर का वीरवार को दौरा करके निरीक्षण किया है। इस दौरान रैन बसेरा में सफाई के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा पार्कों में जो निर्माण कार्य चल रहे हैं, वहां भी जल्द काम पूरा करने के लिए कहा गया है।
--अनीश यादव, डीसी, सिरसा।

शहर के पार्कों का निरीक्षण करते उपायुक्त अनीश यादव

शहर के पार्कों का निरीक्षण करते उपायुक्त अनीश यादव- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed