{"_id":"de571a3b4a9b99213222e6f4387b6881","slug":"dc-adc-ctm-and-po-call-in-chandigadh-18-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी, एडीसी, सीटीएम और पीओ 18 को चंडीगढ़ तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी, एडीसी, सीटीएम और पीओ 18 को चंडीगढ़ तलब
ब्यूूूराो/अमर उजाला /सिरसा
Updated Tue, 15 Dec 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सूचना आयोग ने आरटीआई के मामले में सिरसा के डीसी, एडीसी, सीटीएम व महिला एवं बाल विकास विभाग की अधिकारी को चंडीगढ़ तलब किया है। आगामी 18 दिसंबर को दोपहर साढ़े 12 बजे मामले की सुनवाई होगी। राज्य सूचना आयुक्त प्रहलाद राय मीणा मामले की सुनवाई करेंगे।
मुख्तयार सिंह की अपील पर राज्य सूचना आयोग ने सिरसा के अधिकारियों को टाइम बांड नोटिस जारी किया है। मुख्तयार सिंह ने राज्य सूचना आयोग में 22 सितंबर को राज्य सूचना आयोग में द्वितीय अपील दाखिल की थी। उन्होंने उपायुक्त कार्यालय सिरसा से 18 जून 2015 को जानकारी मांगी थी। इसका कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने उपायुक्त कार्यालय में ही प्रथम अपील 20 जुलाई को दाखिल की लेकिन उपायुक्त कार्यालय की ओर से आरटीआई की इस अपील पर कोई गौर नहीं किया गया। उपायुक्त कार्यालय की ओर से आरटीआई के मामले में उदासीनता दिखाने पर और सूचना प्राप्ति के लिए राज्य सूचना आयोग में द्वितीय अपील दाखिल की गई।
क्या जानकारी मांगी थी
मुख्तयार सिंह ने उपायुक्त कार्यालय से आंगनबाड़ी वर्करों के बारे में जानकारी मांगी थी। उन्होंने उपायुक्त कार्यालय की डायरी नंबर 4743ए दिनांक 18-11-2009 तथा डायरी नंबर 358ए दिनांक 13-12-2014 पर की गई कार्रवाई की जानकारी मांगी थी। आरटीआई में 11 व 12 जून 2015 को आंगनबाड़ी वर्कर के एडीसी कार्यालय में हुए साक्षात्कार की भी जानकारी मांगी थी मगर उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई।