फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Data updated on portal for grants to cowsheds, payment hurdle removed

Sirsa News: गोशालाओं के अनुदान के लिए पोर्टल पर अपडेट किया डाटा, भुगतान की बाधा दूर

Mon, 16 Dec 2024 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 16 Dec 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Data updated on portal for grants to cowsheds, payment hurdle removed
उप निदेशक कार्यालय में बैठक के लिए पहुंचे हुए गोशाला संचालक।
सिरसा। जिले की गोशाला संचालकों की समस्याओं का समाधान पशुपालन विभाग की ओर से किया जाता है। जिले की 20 गोशाला संचालकों की विशेष बैठक सोमवार को पशुपालन विभाग के उपनिदेशक कार्यालय में हुई।
विज्ञापन


फतेहाबाद में जन परिवार समिति की बैठक में उपनिदेशक के जाने के कारण एसडीओ डॉ. अक्षय ने गोशाला संचालकों के साथ बैठक की। श्री गोशाला डबवाली, नंदीशाला डबवाली, श्री गोशाला चौटाला, मीरा बाई ऐलनाबाद सहित 20 के करीब गोशाला संचालकों ने भाग लिया। गोशाला संचालकों ने एडीओ के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं।
विज्ञापन


गोशाला संचालकों ने कहा कि आधी गोशालाओं को अनुदान मिल गया है जबकि आधी गोशाला को इसका इंतजार है। एसडीओ ने आश्वासन दिया कि वंचित गोशाला संचालकों को भी जल्द अनुदान दिलाया जाएगा। भुगतान संबंधी परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इसके लिए मुख्यालय को पहले ही पत्र भेजा जा चुका है। इस दौरान गोशाला संचालकों ने आश्वासन दिया कि बेसहारा पशुओं को रखने में गोशालाएं हरसंभव सहयोग करेंगी। जिले को पशुमुक्त बनाने में वह अपना योगदान देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संचालकों ने रखे यह मुद्दे
- पशुओं के पंजीकरण का डाटा अपलोड करवाने की मांग

जिले में चल रहीं कुछ गोशालाओं का डाटा पोर्टल पर अपडेट नहीं हो पाया था। इस कारण किस गोशाला में कितने पशु हैं, उसकी जानकारी मुख्यालय को नहीं थी। ऐसी गोशालाओं के दस्तावेज जमा करवाए गए। ताकि उन सभी के पशुओं का डाटा ऑनलाइन दर्ज किया जा सके और गोशाला संचालकों को सरकार से मिलने वाली योजनाओं का लाभ मिल सके।

-निर्माण करवाने करवाने की मांग
गोशाला संचालकों ने कहा कि वह पशुओं को लेने से इन्कार नहीं करते हैं। उनके पास शेड और कमरे आदि की व्यवस्था होना जरूरी है। इसके लिए सभी गोशालाओं ने अपनी गोशालाओं में निर्माण कार्य करवाने संबंधी मांगपत्र दिए। ताकि गोशालाओं में बेसहारा पशुओं के लिए और व्यवस्था की जा सके। अधिकारियों ने बताया कि जिले में टीकाकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। मौजूदा समय में पशुओं का 88 प्रतिशत टीकाकरण किया जा चुका है। बाकी काम जारी है। उन्हें उम्मीद है कि सरकार चारे की नई दर सूची जारी कर देगी। इनमें छोटे पशु के लिए 10 रुपये, गाय के लिए 20 रुपये और नंदी के लिए 25 रुपये की दर तय होगी।



जिले में गोशालाओं की स्थिति

पंजीकृत गोशालाएं - 137

अपंजीकृत गोशालाएं - 04

कुल - 141

---------------

जिले के 20 के करीब गोशाला संचालकों को आज बैठक में बुलाया गया था। सभी के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना गया है। इन समस्याओं का समाधान जल्द करवाया जाएगा। हमारा प्रयास है कि किसी भी गोशाला संचालक को अनुदान और दस्तावेजों संबंधी परेशानी न आए। - डॉ. सुखविंद्र सिंह, उपनिदेशक, पशुपालन विभाग, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article