फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Danger of Omcrin: Two new corona cases were found in Ellenabad area, health department alerted

ओमक्रिन का खतरा : ऐलनाबाद क्षेत्र में कोरोना के दो दो नए केस मिले, स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Danger of Omcrin: Two new corona cases were found in Ellenabad area, health department alerted
सिरसा। कोरोना के नए रूप ओमिक्रॉन को लेकर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। इसी बीच शनिवार को कोरोना के दो नए मामले सामने आए हैं। दोनों ऐलनाबाद क्षेत्र के हैं। ऐसे में विभागीय अधिकारियों ने लोगों से वैक्सीनेशन ज्यादा से ज्यादा करवाने की अपील की है और लोगों से आह्वान किया है कि संक्रमण से बचने के लिए नियमों का पालन करें।
विज्ञापन

ऐलनाबाद क्षेत्र में दो व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले है। एक वार्ड 13 और दूसरा वार्ड 15 का है। बताया जा रहा है कि एक युवक परिवार सहित कुछ दिन पहले दिल्ली गया था। वापस आने पर उसमें कोरोना के लक्षण नजर आने लगे। ऐसे में उसने जांच करवाई तो रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। दूसरे संक्रमित व्यक्ति की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं मिली है। दोनों को स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेशन में रखा है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के सूत्र बताते हैं दोनों संक्रमितों में ओमिक्रॉन के लक्षण नहीं है। ऐसे में ये स्पष्ट नहीं हो रहा कि इन दोनों के ओमिक्रॉन जांच के लिए सैंपल लिए जाएंगे या नहीं। ऐलनाबाद के स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉ. कनुप्रिया ने पुष्टि की कि कोरोना के दो नए केस आए हैं और उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। साथ ही उन्होंने आमजन से आह्वान किया है कि ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण करवाएं।
विज्ञापन

अब तक 509 लोगों की हो चुकी मौत, सैंपलिंग बढ़ाई
कोरोना का खतरा बढ़ने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग तेज कर दी है। शनिवार को 1518 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिले में अब तक 549115 लोगों के सैंपल की जांच हो चुकी हैं। जिले में अब तक 29278 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं जिनमें से 28768 स्वस्थ हो चुके हैं। इतना ही नहीं कोरोना संक्रमण के कारण जिले में अब तक 509 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैक्सीनेशन पर जोर, शनिवार को हुआ 8742 का टीकाकरण
वैक्सीनेशन अधिकारी योगेश खन्ना ने बताया कि कोरोना संक्रमण की नई लहर को देखते हुए अब लोग टीकाकरण के लिए आगे आने लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने भी नये सिरे से अभियान को तेज कर दिया है। शनिवार को जिले भर में 8742 लोगों का टीकाकरण किया गया है। शनिवार को 184 जगहों पर टीकाकरण शिविर आयोजित किए गए। इस दौरान 2577 लोगों को पहली डोज जबकि 6165 लोगों को टीकाकरण की दूसरी डोज लगाई गई है। अब तक जिले में 12 लाख 25 हजार 49 लोगों का टीकाकरण हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed