फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Dance performances by girl students at the festival

Sirsa News: महोत्सव में छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुतियां दीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Dance performances by girl students at the festival
सिरसा। जिला प्रशासन व युवा अधिकारिता व उद्यमिता विभाग के अंतर्गत मुख्य अतिथि भूपेश मेहता, गवर्नर, रोटरी इंटरनेशनल की ओर से दीप प्रज्जवलित कर दो दिवसीय जिलास्तरीय युवा महोत्सव के दूसरे दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। आईटीआई की छात्राओं ने संस्कृति वंदना व विभिन्न नृत्य प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

भूपेश मेहता ने कहा कि युवा देश के भविष्य का भार उठाते हैं, उनमें देश को बेहतर बनाने के लिए क्रांति लाने की क्षमता होती है। प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद भाना व राकेश शर्मा की अध्यक्षता में सभी प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई जिला सिरसा की ओर से मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। युवा महोत्सव में विभिन्न विद्यालयों/महाविद्यालयों व आईटीआई के लगभग 200 प्रतिभागियों ने लोक गीत समूह, समूह लोक वाद्य संगीत प्रतियोगिता व लोक नृत्य प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन

------------

जिलास्तरीय युवा महोत्सव 2025 के परिणाम
विज्ञान मेला (एकल) में मनप्रीत सिंह प्रथम, अभिमन्यु द्वितीय व खुशबू तृतीय, विज्ञान मेला (समूह) में समृद्धि प्रथम, पुनीत द्वितीय व रितु शर्मा तीसरे स्थान पर रही। इसी प्रकार पेंटिंग में स्निग्धा पोल प्रथम, डोली दूसरे व हरमनजोत तीसरे, कहानी लेखन में अंकित पहले, हरमनप्रीत कौर दूसरे व अंशिका तीसरे स्थान पर रही। इसी प्रकार कविता लेखन में सोनम रानी प्रथम, उन्नति दूसरे व वनदिता काशवान तीसरे स्थान पर रही। वहीं भाषण प्रतियोगिता में पुनित प्रथम, निकिता कुमारी दूसरे व अंशिका तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed