{"_id":"612d18568ebc3e79fb7bd182","slug":"dance-group-s-car-returning-from-fatehabad-to-sirsa-after-celebrating-a-birthday-party-collided-with-a-divider-one-killed-four-seriously-injured-sirsa-news-hsr6103390128","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन की पार्टी मनाकर फतेहाबाद से सिरसा लौट रहे डांस ग्रुप की कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत, चार गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्मदिन की पार्टी मनाकर फतेहाबाद से सिरसा लौट रहे डांस ग्रुप की कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत, चार गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
गिं में सड़क हादसा होने के बाद क्षतिग्रस्त हुई कार
- फोटो : Sirsa
सिरसा। फतेहाबाद में साथी का बर्थडे मनाकर सिरसा लौट रहे डांस ग्रुप के सदस्यों की कार के सामने गाय आने से हादसा हो गया। हादसे में टीम की एक युवती की मौत हो गई जबकि अन्य चार गंभीर रूप से घायल हो गए। रफ्तार तेज होने के कारण कार पलटते हुए रोड के दूसरी तरफ के खेतों में पहुंच गई। हादसे में 30 वर्षीय सपना की मौत हो गई। मामले की सूचना डिंग थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम करवा शव को परिजनों को सौंप दिया। घटना रविवार रात करीब 12 बजे की है।
सिरसा के चत्तरगढ़पट्टी निवासी ललित, अमित, उदयभान, मोहित, रितु और सपना का डांस ग्रुप है। सभी सदस्य अपने साथी मोहित का जन्मदिन मनाकर फतेहाबाद से वापस सिरसा की तरफ आ रहे थे कि डिंग रोड के पतली डाबर गांव के पास रोड के बीच में गाय आने के कारण चालक ने कार को दूसरी तरफ मोड़ दिया। जिसके कारण कार डिवाइडर पर चढ़ गई और पलटते हुए रोड के दूसरी तरफ खेत में पहुंच गई। जिसके कारण कार में सवार सभी सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। तभी उनके पीछे आ रही कार में सवार ग्रुप के अन्य सदस्यों ने घायलों को कार से बाहर निकाला। उसके बाद घायलों को सिरसा के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने सपना को मृत घोषित कर दिया। इनमें से दो मरीजों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें हिसार में रेफर कर दिया। हादसे में उदयभान की हालत गंभीर बनी हुई है। ग्रुप के ही मोहित का फतेहाबाद के होटी में बर्थडे मनाकर सिरसा लौट रहे थे। हादसा इतना भयानक था कि करेटा कार के परखचे उड़ गए। कार डिवाइडर से टकराने के बाद रोड के दूसरी तरफ घूमते हुए पहुंच गई और धान के खेत में जा गिरी।
रोड के बीच में गाय आने के कारण हादसा हुआ है। परिजनों के बयान दर्ज कर शव परिजनों को सौंप दिया है। हादसे में चार अन्य घायल है। उनका इलाज चल रहा है।
-अमनदीप, जांच अधिकारी, डिंग थाना