{"_id":"669064c542ccc9318e08cc64","slug":"dabwalis-sp-inspected-the-post-sirsa-news-c-128-1-shsr1015-122524-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: डबवाली की एसपी ने रात को किया गोरीवाला चौकी का औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: डबवाली की एसपी ने रात को किया गोरीवाला चौकी का औचक निरीक्षण
Fri, 12 Jul 2024 04:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 12 Jul 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। डबवाली की पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग ने बुधवार रात को चौटाला और गोरीवाला चौकी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। एसपी ने गोरीवाला और चौटाला का रिकॉर्ड का निरीक्षण कर जांच की। इस दौरान एसपी ने कहा कि चौकी में आने वाली शिकायतों की जांच कर उन पर कार्रवाई सुनिश्चित करें।
सभी अपनी ड्यूटी जिम्मेवारी से निभाएं। चौकी में आने वाले शिकायतकर्ता से सहयोग और सम्मानपूर्वक व्यवहार कर उनकी बातों को ध्यान से सुनें। अदालत से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन करने व अन्य मामले में शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करें। उन्होंने अपराध नियंत्रण के लिए अपने अपने क्षेत्र में पुलिस गश्त के फेरों में बढ़ोतरी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने परिसर के भवन, मालखाना, शस्त्रागार समेत अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति भी जानी। उन्होंने आदतन अपराधियों पर भी नजर रखकर उनकी मौजूदगी और व्यवहार में आए बदलाव पर भी नजर रखने के लिए कहा।
विज्ञापन
एसपी ने दोनों चौकियों में तैनात सभी अनुसंधानकर्ताओं को तीन नए बने कानूनों के बारे में अवगत करवाया। अनुसंधानकर्ताओं को निर्देशित करते कहा कि सभी लंबित मामलों का समय सीमा के अंदर निदान करें और अनुसंधानकर्ता के साथ चौकी प्रभारी भी घटना स्थल पर जाएं। साथ ही एसपी ने चौकी परिसर में साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए।