फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Dabwali: Lack of teachers, villagers lock the school gate

डबवाली : अध्यापकों की कमी, ग्रामीणों ने स्कूल गेट पर जड़ा ताला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Dabwali: Lack of teachers, villagers lock the school gate
गांव डबवाली में स्कूल को ताला जड़कर विरोध जताते विद्यार्थी और ग्रामीण। संवाद - फोटो : Sirsa
डबवाली। गांव में अध्यापकों के स्थानांतरण को लेकर दिन प्रतिदिन अभिभावकों व विद्यार्थियों में रोष प्रतिदिन बढ़ता चला जा रहा है। गांव डबवाली के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व राजकीय माध्यमिक विद्यालय हैबुआना के विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों ने वीरवार को स्कूल के मुख्य गेट को ताला लगाकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस दौरान स्कूल में अध्यापकों को नियुक्त करने की मांग उठाई गई। ग्रामीण खुशदीप सिंह, वकील सिंह, गुरजंट सिंह, चरणजीत सिंह, मुंकद सिंह, सतनाम सिंह आदि ने बताया कि विद्यालय में पहले ही स्टाफ पूरा नहीं था और सरकार ने कार्यरत अध्यापकों का तबादला अन्य जगहों पर कर दिया गया है। इसे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। उन्होंने आक्रोश जाहिर करते हुए कहा कि शिक्षा विभाग को अगर तबादले करने ही थे तो जैसे ही सत्र 2022 23 शुरू हुआ था, तो उस समय इस तबादले की प्रक्रिया को अपनाना चाहिए था। अब बोर्ड की कक्षाओं के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा नजदीक है। इस समय में किए गए तबादले बच्चों की पढ़ाई को पूरी तरह से बाधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तबादले की प्रक्रिया को निरस्त कर विद्यालय में स्टाफ को पूरा कर बच्चों की पढ़ाई को बाधित होने से बचाएं। सरकार और शिक्षा विभाग ने विद्यालय में शिक्षकों की कमी को पूरा न किया तो आगामी आने वाले दिनों में आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

शारीरिक शिक्षक संघ ने स्थानांतरण रद्द करने की उठाई मांग
गोरीवाला। खंड डबवाली शारीरिक शिक्षक संघ ने ट्रांसफर ड्राइव 2022 को लेकर वीरवार को स्थानांतरण प्रक्रिया को रद्द की मांग उठाई गई। हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघ एसोसिएशन के पूर्व प्रधान पीटीआई कालूराम व पूर्व उप प्रधान कुलदीप सिंह ने बताया कि 2017 व 2019 के अनुसार पीटीआई व डीपीई के तबादलों को अंकों के अनुसार पदों की वरीयता के आधार पर किए जाएं। उन्होंने कहा कि जब पीटीआई व डीपीई के पद पर कोई भी ज्वाइन कर सकता है, तो आपस में भेदभाव क्यों किया जा रहा है। सरकार द्वारा किए जा रहे तबादले की प्रक्रिया से शिक्षक वर्ग का आपसी भाईचारा टूटने के कगार पर है, जोकि सरासर नियमों के विरुद्ध है। एसोसिएशन ने सरकार से मांग की कि ट्रांसफर ड्राइव प्रक्रिया में हो रहे तबादलों को रद्द कर नियमों के अनुसार किए जाएं। उन्होंने कहा कि जिले में 15 डीपीई एनीवेयर ऑप्शन में चले गए हैं। सरकार को केप्ट ऑप्शन को खोल कर दोबारा से तबादले किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed