फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Cyclothon will spread awareness against drug addiction, will enter on 26th

Sirsa News: नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी साइक्लोथॉन, 26 को करेगी प्रवेश

Fri, 04 Apr 2025 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 04 Apr 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Cyclothon will spread awareness against drug addiction, will enter on 26th
लघु सचिवालय नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश देने वाली  साइक्लोथॉन को लेकर बैठक करते  अ​धिकारी।
सिरसा। नशा मुक्त हरियाणा के संदेश के साथ प्रदेश भर में 5 अप्रैल से साइक्लोथॉन 2.0 का आयोजन किया जा रहा है। सिरसा में यह यात्रा 26 अप्रैल को प्रवेश करेगी और 27 अप्रैल को सीएम नायब सिंह सैनी हरी झंडी दिखाएंगे।
विज्ञापन


शुक्रवार को साइक्लोथॉन 2.0 के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त शांतनु शर्मा के मार्गदर्शन में एसडीएम राजेंद्र कुमार ने लघु सचिवालय के सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि ‘एक साइकिल यात्रा नशा मुक्ति के नाम’ थीम पर आधारित साइक्लोथॉन का जिले में व्यापक आमजन की भागीदारी के साथ स्वागत किया जाएगा। इसके लिए सभी विभाग समयबद्ध तरीके से कार्य करते हुए इसके सफल आयोजन में कोई कसर न छोड़ें।
विज्ञापन


बैठक में उन्होंने विभिन्न विभागों के अनुरूप किए जा रहे कार्यों पर विचार विमर्श किया और साथ ही उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश देने वाली इस यात्रा में स्वयं भी भागीदार बनें और दूसरों को भी हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि जिलावासी हरियाणा उदय पोर्टल https://uday.haryana.gov.in/AntiDrug_Cyclothon पर या स्कैनर के माध्यम से पंजीकरण करते हुए इस मुहिम से जुड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में सभी वर्गों की व्यापक हिस्सेदारी हो, इसके लिए सभी को जागरूक किया जाएगा। आमजन में नशा के खिलाफ जागरूकता पैदा करने तथा इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के दौरान सीटीएम यश मलिक, जिला परिषद के सीईओ डाॅ. सुभाष चंद्र, डीएसपी अर्शदीप सिंह, डीएफएससी मुकेश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यवान ढिलौड, जिला कल्याण अधिकारी राकेश कुमार, डीडीए डाॅ. सुखदेव सिंह, ट्रैफिक मैनेजर सुधीर कुमार, जिला वन अधिकारी सतीश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed