फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Cyclothon will enter Sirsa today, administration has finalized the preparations

Sirsa News: साइक्लोथॉन का आज होगा सिरसा में प्रवेश, प्रशासन ने तैयारियां को दिया अंतिम रूप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Cyclothon will enter Sirsa today, administration has finalized the preparations
एडीसी ल​क्षित सरीन के साथ साइक्लोथॉन की टी शर्ट लॉंच करते हुए सभी पार्षद।
सिरसा। प्रशासन ने साइक्लोथॉन के जिले में प्रवेश के तहत शुक्रवार को सारी तैयारियां पूरी कर लीं। जिले में 26 अप्रैल को साइक्लोथॉन यात्रा पहुंचेगी और 27 अप्रैल की सुबह शहीद भगत सिंह स्टेडियम से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। शहर में साइक्लोथॉन यात्रा शहीद भगत सिंह स्टेडियम से आरंभ होगी और महाराणा प्रताप चौक तक जाएगी।
विज्ञापन


यहां से किसान चौक, हुडा सेक्टर 20 मेन रोड से होते हुए नई हाउसिंग बोर्ड चौक से होते हुए वापस शहीद भगत सिंह स्टेडियम के पास संपन्न होगी। इस संबंध में शुक्रवार शाम को अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन ने पत्रकारवार्ता की। उन्होंने बताया कि साइक्लोथॉन में शामिल होने के लिए अभी तक 50 हजार लोग रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। 27 अप्रैल तक ये संख्या 65 हजार तक पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन


साइक्लोथॉन में शामिल होने वाले हर आयु वर्ग के लोग सफेद टी-शर्ट पहनेंगे। जिला प्रशासन की ओर से ये टी-शर्ट दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान 12 हजार लोगों के भोजन की व्यवस्था की गई है। साथ ही बच्चों व बुजुर्गों के लिए एनर्जी ड्रिंक का भी प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन






गायक नवीन पूनियां सुनाएंगे नशे के खिलाफ गीत



अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि साइक्लोथॉन के दौरान गायक नवीन पूनियां नशे के खिलाफ गीत सुनकर सिरसा वासियों को जागरूक करेंगे। उन्होंने बताया कि साइक्लोथॉन में मुख्यमंत्री नायब सैनी स्वयं भी साइकिल चलाएंगे। साइक्लोथॉन यात्रा में प्रथम आने वाले को एक साइकिल व 2100 रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।





गर्मी बढ़ने से पहले होगा समापन

अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि साइक्लोथॉन यात्रा में साइकिल लेकर आने वाले बच्चों की साइकिल उन तक वापस पहुंचाने की व्यवस्था भी की गई है। बच्चे ज्यादा देर तक धूप में न रहें, इसलिए गर्मी बढ़ने से पहले कार्यक्रम का समापन हो जाएगा।






चप्पे-चप्पे पर तैनात होंगे पुलिसकर्मी



साइक्लोथॉन और सीएम के आगमन के चलते शहर के बरनाला रोड स्थित शहीद भगत सिंह स्टेडियम के आसपास सुरक्षा प्रबंध शुक्रवार शाम को कड़े कर दिए गए। जैसे ही साइक्लोथॉन सिरसा जिले में दाखिल होगी। चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मियों की तैनाती हो जाएगी। साइक्लोथॉन के आगे पुलिस की पायलट गाड़ी व राइडर चलेंगे। भूमणशाह चौक पर पुलिस ने बैरिकेड्स लगा दिए हैं। यहां से किसी को भी स्टेडियम की तरफ नहीं आने दिया जा रहा। जिन लोगों को सिरसा से पंजाब, नई हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, प्रेम नगर, शक्ति नगर व सेक्टर 20 जाना है, उन्हें मिनी बाईपास के रास्ते जाने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed