फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Cyclothon: 19,000 registrations in the district

साइक्लोथॉन : जिले में हुए 19,000 पंजीकरण

Tue, 08 Apr 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 08 Apr 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Cyclothon: 19,000 registrations in the district
सिरसा। राज्य को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से ‘एक साइकिल यात्रा नशा मुक्ति के नाम’ थीम पर आधारित साइक्लोथॉन-2.0 का आयोजन किया जा रहा है। जिले में इस साइकिल यात्रा को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। जिले में अब तक 19,000 से ज्यादा पंजीकरण हो चुके हैं।
विज्ञापन


साइकिल यात्रा के प्रतिभागियों को ई प्रमाण पत्र भी मिलेगा, जिसके लिए हरियाणा उदय पोर्टल या स्कैनर में माध्यम से पंजीकरण करना होगा।

यह यात्रा 26 अप्रैल को जिला सिरसा में प्रवेश करेगी और 27 को यात्रा का समापन डबवाली में होगा, जो जिलावासियों को नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी। उपायुक्त शांतनु शर्मा ने बताया कि साइक्लोथॉन में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है, इच्छुक व्यक्ति हरियाणा उदय पोर्टल https://uday.haryana.gov.in/AntiDrug_Cyclothon पर जाकर या स्कैनर के माध्यम से भी अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
विज्ञापन


जिला उपायुक्त शांतनु शर्मा ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे साइक्लोथॉन 2.0 में उत्साहपूर्वक भाग लेकर नशे के खिलाफ सामाजिक भागीदारी को मजबूत बनाएं। उन्होंने कहा कि इस मुहिम को सफल बनाने के लिए ग्राम पंचायतों, शिक्षण संस्थानों, गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ), विभिन्न सामाजिक एसोसिएशनों और नशा मुक्ति केंद्रों की सक्रिय भागीदारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed