फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Cyclist dies after being hit by unknown vehicle on National Highway

नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Cyclist dies after being hit by unknown vehicle on National Highway
सिरसा। नेशनल हाईवे नंबर नौ पर कोटली मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। डिंग थाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले में मृतक के भांजे कमलजीत सिंह के बयान पर डिंग थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शनिवार को कमलजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह ऑटो चलाता है। उसका मामा चरणजीत सिंह बाबा सावन सिंह थेहड़ी में प्लाइवुड फैक्टरी में काम करता है। बीती शाम को चरणजीत सिंह साइकिल पर सवार होकर घर से निकला था। शाम को उसे सूचना मिली कि उसके मामा का गांव कोटली मोड़ के पास एक्सीडेंट हो गया। जब वह घटनास्थल पर पहुंचा तो उसके मामा को एंबुलेंस में बैठाया हुआ था। उसके सिर व मुंह पर चोटें लगी हुई थी। कोटली मोड़ के समीप सिरसा की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसके मामा को टक्कर मार दी। जिससे वह गिर गया और घायल हो गया। जब उसे इलाज के लिए अग्रोहा लेकर जा रहे थे तो रास्ते में उसकी मौत हो गई। हेड कांस्टेबल इकबाल सिंह मामले की जांच कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed