{"_id":"6317888bb1caa615fc27a3b8","slug":"cyber-crime-will-be-curbed-cyber-crime-police-station-open-in-sirsa-sirsa-news-hsr641195612","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर अपराध पर लगेगा अंकुश, सिरसा में खुला साइबर क्राइम थाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर अपराध पर लगेगा अंकुश, सिरसा में खुला साइबर क्राइम थाना
विज्ञापन
सिरसा। साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए जिले में बरनाला रोड पर साइबर क्राइम थाना का स्थापित किया गया है। पुलिस महानिरीक्षक हिसार रेंज राकेश कुमार आर्य ने मंगलवार को साइबर क्राइम पुलिस थाने का उद्घाटन किया। थाना में विशेष रूप से प्रशिक्षित एसएचओ सहित 10 पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि दिन प्रतिदिन साइबर क्राइम बढ़ रहा है, इस पर अंकुश लगाने के लिए हर जिले में साइबर थाने स्थापित किए गए हैं। पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि अब साइबर ठगी होने पर साइबर पुलिस थाना तुरंत कार्रवाई करेगा और पीड़ित व्यक्ति को जल्द न्याय मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि सभी थानों में तैनात साइबर हेल्प डेस्क पहले की भांति साइबर क्राइम से संबंधित फरियाद सुनते रहेंगे और उनका जल्द निपटारा करने की भी जिम्मेदारी होगी। आर्य ने कहा कि साइबर थाने में तैनात पुलिस अधिकारी व कर्मचारी साइबर ठगी से संबंधित शिकायतों का निपटारा करेंगे, वहीं लोगों को सेमिनार व गोष्ठियों के माध्यम से जागरूक भी करेंगे।
धोखाधड़ी हो जाए तो तुंरत 1930 पर करें शिकायत
पुलिस महानिरीक्षक ने जिलावासियों को व्हाट्सएप व ई-मेल पर आने वाले फर्जी लिंक से सावधान रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि आमजन व्हाट्सएप या ई-मेल पर आए किसी भी संदिग्ध लिंक पर बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें, आपकी थोड़ी सी चूक भी वर्षों की मेहनत की कमाई गवा सकती है। उन्होंने बताया कि साइबर ठग आमजन को घर बैठे हजारों व लाखों रुपये कमाने का झांसा देकर बैंक संबंधित जानकारी हासिल शिकार बना सकते हैं, इसलिए किसी लोभ या लालच में आकर व्हाट्सएप या ईमेल पर कोई भी जानकारी साझा ना करें। उन्होंने बताया कि अगर किसी के साथ साइबर धोखाधड़ी हो जाती है, तो तुरंत हेल्प लाइन नंबर 1930 पर कॉल करें, ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके। पुलिस महानिरीक्षक ने साइबर क्राइम थाने का उद्घाटन करने बाद पौधरोपण कर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों के कार्यों की समीक्षा की
साइबर क्राइम थाने का उद्घाटन करने बाद पुलिस महानिरीक्षक राकेश कुमार आर्य ने जिले के पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ पुलिस लाइन के प्रशासनिक कक्ष में बैठक की। इस दौरान उनके कार्यों की समीक्षा कर निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने पुलिस महानिरीक्षक को पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान तथा कानून व्यवस्था बारे में जानकारी दी। पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि अपराध व अपराधियों से सख्ती से निपटा जाए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि पीएम विंडो, सीएम विंडो व हरसमय पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का निश्चित समय अवधि में निपटारा करें। इस अवसर पर डीएसपी साधूराम, डीएसपी कुलदीप सिंह बैनीवाल, डीएसपी यादराम, डीएसपी धर्मबीर, डीएसपी विरेंद्र सिंह उपस्थित रहे।