{"_id":"68c852839a37b1459d09984e","slug":"crops-standing-on-800-acres-destroyed-due-to-waterlogging-farmers-demanded-relief-sirsa-news-c-128-1-slko1008-144327-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जलभराव से 800 एकड़ में खड़ीं फसलें बर्बाद, किसानों ने की राहत की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जलभराव से 800 एकड़ में खड़ीं फसलें बर्बाद, किसानों ने की राहत की मांग
Mon, 15 Sep 2025 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 15 Sep 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। नाथूसरी चौपटा के तहसीलदार अजय को ज्ञापन सौंपते सरपंच उदयपाल ढिल्लों । संस्था।
सिरसा। बारिश के बाद गांव रूपावास में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। ग्राम पंचायत रूपावास ने इस स्थिति को गंभीर मानते हुए हरियाणा सरकार व प्रशासन से तुरंत राहत कार्य शुरू करने की मांग की है। सोमवार को ग्राम पंचायत की ओर से नाथूसरी चौपटा के तहसीलदार अजय सिंह को हरियाणा सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा।
सरपंच उदयपाल ने बताया गया है कि गांव की लगभग 800 एकड़ कृषि भूमि जलमग्न हो चुकी है, जिससे आगामी फसल की बुआई असंभव है। इससे किसानों की आजीविका पर गहरा असर पड़ा है। सरपंच उदयपाल ने ज्ञापन सौंपते करते हुए प्रशासन से अपील की है कि वे इस आपदा को गंभीरता से लेते हुए गांव में तुरंत सर्वे कर राहत कार्य शुरू करवाए। गांव के किसान आर्थिक संकट में हैं और यदि समय रहते कदम नहीं उठाया गया, तो स्थिति और भी भयावह हो सकती है। इस मौके पर ग्राम स्वराज किसान मोर्चा के प्रदेश महासचिव जगदीश रूपापास,नरेश कुमार,चुन्नीलाल,विपिन कुमार, राजपाल सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
ग्राम पंचायत की मुख्य मांगें
-जल निकासी का शीघ्र और स्थायी प्रबंध किया जाए ताकि खेत सूख सकें और अगली फसल की तैयारी शुरू हो सके।
- फसल बीमा दावे की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाए, जिससे प्रभावित किसान मुआवजा प्राप्त कर सकें।
- जिन किसानों का बीमा नहीं हुआ उनका डेटा ई-पोर्टल पर सही कर, उनकी भी जानकारी संकलित की जाए ताकि वे सहायता से वंचित न रहें।
- प्रति एकड़ 50 हजार की दर से मुआवजा किसानों को दिया जाए ताकि वे बर्बाद हुई फसलों की भरपाई कर सके।
- खेतों में काम करने वाले प्रत्येक खेतिहर मजदूर के परिवार को सहायता राशि दी जाए ताकि वे जीवन-यापन कर सकें।