फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Youth dies due to overdose of drugs in Sirsa of Haryana

Sirsa: नशे की ओवरडोज से एक और युवक की मौत, अब तक 43 युवकों की नशे के कारण गई जिंदगी

Sun, 28 Aug 2022 12:58 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, ओढां, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, ओढां, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 28 Aug 2022 12:58 AM IST
सार

नशे का इंजेक्शन मुहैया कराने वाले आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सिरसा जिले में पुलिस प्रशासन के तमाम पाबंदियां लगाने के बावजूद नशीले पदार्थ का कारोबार धड़ल्ले से जारी है। जिले में नशे के कारण हो रही मौत का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन
Youth dies due to overdose of drugs in Sirsa of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

नशे की ओवरडोज से युवक (31) की मौत हो गई। युवक का शव गांव टप्पी में खेत से बरामद हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में आरोपी मंदीप के खिलाफ गैर इरादतन हत्या में रिपोर्ट दर्ज किया गया है। पुलिस को दिए बयान में मृतक के पिता गांव मिठड़ी निवासी जगतार सिंह ने बताया कि उसका बेटा गुरपाल सिंह नशे का आदी था। शुक्रवार से घर से वह लापता था। शनिवार को उन्हें सूचना मिली कि उनका बेटा गांव टप्पी में मंदिर के निकट स्थित एक खेत में मृत पड़ा है। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे। मृतक के पिता के मुताबिक उसके बेटे को गांव टप्पी निवासी मंदीप सिंह ने नशे का इंजेक्शन दिया है। उनके बेटे की नशे की ओवरडोज से मौत हुई है।

विज्ञापन


जिले में अब तक 43 युवकों की नशे के कारण गई जिंदगी
सिरसा जिले में पुलिस प्रशासन के तमाम पाबंदियां लगाने के बावजूद नशीले पदार्थ का कारोबार धड़ल्ले से जारी है। मुख्यमंत्री ने भी माना था कि पुलिस प्रशासन की हीलाहवाली के कारण नशे की ओवरडोज से लोगों की जान जा रही है। शुक्रवार को एक युवक की नशे की ओवरडोज से मौत होने के कारण पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग गया है।
विज्ञापन


जिले में नशे के कारण हो रही मौत का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। 29 मई को गांव ओढां में प्रगति रैली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंच से जिले में नशे की ओवरडोज से हुई मौतों के आंकड़े गिनवाए थे। उन्होंने माना था कि जिले में वर्ष 2022 में मई माह तक नशे की ओवरडोज से 24 मौतें हुई हैं। इसके बाद से ये आंकड़ा तीन माह में और बढ़ गया। पिछले करीब तीन माह के अंतराल में जिले में नशे की ओवरडोज के कारण करीब 19 और लोगों की मौतें हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2022 के आंकड़ों में गौर किया जाए तो जिले में नशे की ओवरडोज से अब तक करीब 43 मौतें हो चुकी हैं। कई केस में तो परिजनों ने कोई कार्रवाई ही नहीं करवाई। ओवरडोज के बढ़ रहे ग्राफ से लोगों में चिंता देखी जा रही है।

मेडिकल नशे पर नहीं कसा जा रहा शिकंजा  
नशे पर अंकुश लगने की बात कहकर पुलिस भले ही खुद की पीठ थपथपा ले। हालांकि यह सच्चाई है कि पिछले तीन माह के अंतराल में करीब 19 मौतें नशे की ही वजह से हुई है। पुलिस प्रशासन मेडिकल नशे पर शिकंजा कसने में नाकाम है। मेडिकल स्टोरों पर जीवनरक्षक दवाइयों की आड़ में सरेआम नशीली दवाइयों की बिक्री ऊंचे दामों पर की जाती है। इस मामले में कालांवाली व डबवाली क्षेत्र हमेशा से ही चर्चा की विषय बना रहा है। 


पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर टप्पी निवासी मंदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतक के पास ऐसी कोई नशीली वस्तु या सिरिंज नहीं मिली है। मृतक का रक्त व विसरा जांच के लिए मधुबन भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। -कर्ण सिंह, थाना प्रभारी, ओढां।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed