फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Under the truck entered the car, the death of two friends

ट्रक के नीचे घुसी कार, दो दोस्तों की मौत

Wed, 10 Feb 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो Updated Wed, 10 Feb 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
Under the truck entered the car, the death of two friends

राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर नौ पर सोमवार रात्रि एक खड़े ट्रक में कार घुसने से हुए हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। सूचना पाते ही बड़ागुढा थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने मौके पर पहुंच कर दुर्घटना का जायजा लिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल सिरसा लाया गया।

विज्ञापन


जानकारी मुताबिक फिरोजपुर निवासी संजीव कुमार अपने दोस्त बेअंत सिंह के साथ स्कोडा कार में सवार होकर फिरोजपुर से सिरसा के लिए दवा लेने के लए निकला था।

उनकी कार जैसे ही नेशनल हाइवे नंबर नौ पर स्थित साहुवाला प्रथम से पंजुआना के बीच पहुंची तो कार हाईवे पर खराब हालत में खड़े एक ट्रक में पीछे से जा टकराई।
विज्ञापन


हादसा इतना भंयकर था कि कार का अगला भाग ट्रक के नीचे जा घुसा जिसमें दोनों दोस्तों 28 वर्षीय संजीव पुत्र तिलकराज व 26 वर्षीय बेअंत पुत्र जरमल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे कि सूचना पाते ही थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने मौके पर पहुंच कर दोनों लोगों को मश्कत के बाद बाहर निकालते हुए नागरिक अस्पताल सिरसा ले जाया गया जहां पर  उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि संजीव का दादा बीमार चल रहा है जिसके लिए संजीव दवाई लेने हेतु अपने दोस्त बेअंत के साथ फिरोजपुर से सिरसा के लिए रात्रि के समय ही चला था ताकि सुबह होने तक वापस आया जा सके।

इस हादसे के बाद पुलिस ने मृतकों के पास मिले मोबाइल नंबरों के आधार पर उनके परिजनों को सूचना दी तो परिजन मध्य रात्रि को ही अस्पताल पहुंच गए जहां दोनों के शव देखकर कोहराम मच गया।

बताया जा रहा संजीव प्रॉपर्टी का कार्य करता था तो वहीं बेअंत बीए की पढ़ाई कर रहा था। दोनों की आपस में गहरी मित्रता थी।

संजीव अपने माता पिता की इकलौती संतान था और उसकी छह माह की एक मासूम बच्ची भी है, जबकि बेअंत अभी कुंवारा था जिसकी एक माह बाद शादी होनी थी जिसको लेकर घर में तैयारियां चल रही थी।


इस घटना के बाद दोनों घरों में मातम पसर गया है। थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में परिजनों के बयान पर 174 के तहत कार्रवाई दर्ज कर शवों पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed