{"_id":"63921c8831b51478523e210e","slug":"two-police-teams-formed-to-arrest-those-who-wrote-objectionable-slogans-on-the-college-wall-in-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa: कॉलेज की दीवार पर आपत्तिजनक नारे लिखने वालों की तलाश, गुरवंत पन्नू के संपर्क के लोगों पर नजर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sirsa: कॉलेज की दीवार पर आपत्तिजनक नारे लिखने वालों की तलाश, गुरवंत पन्नू के संपर्क के लोगों पर नजर
Thu, 08 Dec 2022 10:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 08 Dec 2022 10:49 PM IST
सार
पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की है। खालिस्तान समर्थक गुरवंत पन्नू के संपर्क के लोगों पर पुलिस की नजर है। सीआईए डबवाली और साइबर सेल मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सिरसा जिले के डबवाली के बीआर आंबेडकर कॉलेज की दीवार पर काले रंग से आपत्तिजनक नारे लिखने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने दो टीमें गठित कर दी है। इस मामले की सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रही है, जिसमें खालिस्तानी समर्थक गुरवंत पन्नू मामले की जानकारी दे रहा है और लोगों को सतर्क रहने की बात कह रहा है। वहीं, पुलिस अब गुरवंत पन्नू के संपर्क में रहने वाले लोगों की तलाश में जुटी है।
बुधवार को बीआर अंबेडकर कॉलेज की दीवार पर शरारती तत्वों की ओर से आपत्तिजनक नारे लिखकर माहौल खराब करने की कोशिश की गई थी। पुलिस ने गुरवंत पन्नू व अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
गुरवंत पन्नू जो कि अब विदेश में रहता है। एसपी डॉ. अर्पित जैन ने मामले का संज्ञान लेते हुए साइबर सेल और सीआईए डबवाली की टीम को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। पुलिस की टीमें लगातार मामले से जुड़े लोगों की धरपकड़ कर रही है।
विज्ञापन
कॉलेज की दीवारों पर आपत्तिजनक नारे लिखने वालों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा। मामले के आरोपियों की तलाश के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। इस मामले के कई अहम सुराग मिले हैं, जिसको लेकर कार्रवाई की जा रही है। -डॉ. अर्पित जैन, पुलिस अधीक्षक, सिरसा।