{"_id":"c64aafe4e436536e95fab14c2a89de6d","slug":"two-bike-thief-arrest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटरसाइकिल चोर गिरोह के दो सदस्य काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोटरसाइकिल चोर गिरोह के दो सदस्य काबू
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में पिछले काफी दिनों से हो रही बाइक चोरी की वारदातों से परेशान पुलिस सक्रिय हो गई है।
विज्ञापन
नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक सतेंद्र गुप्ता के दिशा निर्देश पर पुलिस जगह-जगह नाकेबंदी कर बाइक चोरों को पकड़ने का अभियान चला रही है।
शनिवार सायं पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के राजस्थान निवासी दो सदस्यों को काबू कर उनसे दो बाइक बरामद की है।
थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि एसपी के निर्देशानुसार पुलिस ने हेड कांस्टेबल जयदेव के नेतृत्व में शहर की डबवाली रोड पर नाका लगाया हुआ था।
इस दौरान उन्हें राजस्थान के जिला हनुमानगढ़ के गांव लाखासर निवासी राजेश और चैनपुरा निवासी कृष्ण कुमार संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए।
पुलिस ने काबू कर थोड़ी सख्ती बरती तो उन्होंने ऐलनाबाद व सिरसा से दो बाइक चोरी करना स्वीकार किया। दोनों ही बाइक बरामद कर ली गई हैं।
दोनों आरोपियों को रविवार न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। जांच अधिकारी जयदेव ने बताया कि इस दौरान आरोपियों से गिरोह के अन्य सदस्यों के अलावा चोरी की अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
फोटो:- ऐलनाबाद में चोरी के बाईकों सहित पकड़े गए चोर गिरोह के दो सदस्य।