{"_id":"601d7876fa69bb3aa565ac1b","slug":"three-died-and-one-injured-in-road-accident-in-sirsa-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में महिला की कोख और सिंदूर दोनों उजड़ी, खुद लड़ रही जिंदगी की जंग, तीन की दर्दनाक मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हादसे में महिला की कोख और सिंदूर दोनों उजड़ी, खुद लड़ रही जिंदगी की जंग, तीन की दर्दनाक मौत
Fri, 05 Feb 2021 10:29 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, रानियां (सिरसा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रानियां (सिरसा)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 05 Feb 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हरियाणा के रानियां में एजेंसी पर सर्विस के लिए दी गई स्कूटी लेने जा रहे दिव्यांग टेलर, उसके बेटे और ममेरे भाई समेत तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि पत्नी की हालत गंभीर है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को पीसीआर से सिरसा के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। टेलर की पत्नी भी दिव्यांग है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव फतेहपुरिया निवासी दिव्यांग टेलर सुनील सर्विस के लिए एजेंसी में दी गई स्कूटी लाने जा रहा था। अभी वह रानियां में सिरसा मार्ग पर रिलायंस पंप के नजदीक पहुंचा था कि उसकी बाइक की कार से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक पर सवार सुनील उर्फ लीलू (28), बेटा लवदीप (8) और राजस्थान निवासी रिश्तेदार सुनील (25) की मौत हो गई, जबकि पत्नी गुरप्रीत गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
जांच अधिकारी जय सिंह ने बताया कि मृतक के भाई प्रकाश ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि दिव्यांग सुनील रानियां में टेलर का काम करता था, उसकी पत्नी भी दिव्यांग है। दोपहर सवा 12 बजे रिलायंस पंप के पास बाइक सवारों को कार ने रौंद दिया। हादसे के बाद चालक कार के साथ भाग निकला।
विज्ञापन
थाना प्रभारी साधुराम ने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस आने का इंतजार न करते हुए घायलों को पुलिस पीसीआर में सिरसा के नागरिक अस्पताल भिजवाया। जहां पर डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला का उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने मृतकों के पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं और मृतक के भाई प्रकाश पुत्र बनवारी लाल के बयान पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
