फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Three accused arrested for demanding extortion from shopkeeper in Sirsa of Haryana

हरियाणा: पाकिस्तान के व्यक्ति से करवाई वाट्सएप कॉल, सिरसा के दुकानदार से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, तीन गिरफ्तार

Wed, 09 Mar 2022 10:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) 
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)  Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 09 Mar 2022 10:05 PM IST
सार

पाकिस्तान के नंबर से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। सिरसा निवासी तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मोबाइल विक्रेता को दक्षिण अफ्रीका के नंबर से शूट करने की धमकी मिली है।

विज्ञापन
Three accused arrested for demanding extortion from shopkeeper in Sirsa of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा के सिरसा में मोबाइल विक्रेता प्रदीप कुमार से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में सीआईए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों की पहचान रविंद्र उर्फ रवि, भूपेंद्र निवासी गांव अबुबशहर व निशांत निवासी अबुबशहर हाल प्रीत नगर सिरसा के रूप में हुई है। वहीं, इनकी गिरफ्तारी के बाद भी प्रदीप कुमार उर्फ जॉनी को विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई।

विज्ञापन


कॉल करने वाले ने कहा कि तुझे सीधा शूट करूंगा। यह कॉल दक्षिण अफ्रीका के नंबर से आई है। इससे पहले पाकिस्तान से व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से 10 लाख की रंगदारी मांगी गई थी। इसके बाद से प्रदीप बुरी तरह से डरा हुआ है। प्रदीप का कहना है कि उसे पुलिस की तरफ से सुरक्षा कर्मी दिया गया था, लेकिन उसने इसे लौटा दिया। 
विज्ञापन


एसपी अर्पित जैन ने बताया कि 3 मार्च को शहर की द्वारकापुरी स्थित मोबाइल फोन विक्रेता के पास व्हाट्सएप कॉल आई थी। जिस पर उससे 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी और न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस मामले में आरोपी रविंद्र उर्फ रवि कक्षा छठी पास है जबकि भूपेंद्र 12वीं ओपन बोर्ड का विद्यार्थी है। तीसरा आरोपी निशांत 8वीं कक्षा तक पढ़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें तीन दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान मामले से जुड़े अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जाएगी। वहीं उन्होंने बताया कि मामले को लेकर सीआईए, साइबर सेल व शहर थाना पुलिस की टीम का गठन किया गया था। जिसके बाद सीआईए ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पाकिस्तान के अली अहमद से करवाया था फोन  
पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने बताया की गिरफ्तार किए गए उपरोक्त सभी आरोपियों की जान पहचान अली अहमद नाम के व्यक्ति से हुई थी। जिसने अपने आप को अफ्रीका व पाकिस्तान का नागरिक बताया था। आरोपियों ने एक साजिश के तहत अली अहमद से व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क किया।

अली अहमद ने व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से मोबाइल फोन विक्रेता प्रदीप कुमार निवासी बेगू रोड से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। पूछताछ में यह भी सामने आया है की रंगदारी का यह राशि सभी आरोपियों ने आपस में बांटने की साजिश रची थी।

भूपेंद्र सिंह ने अली अहमद को व्हाट्सएप पर दुकान का वीडियो और मोबाइल विक्रेता का नंबर भेजा था। कॉल के बाद दुकानदार के नंबर पर वीडियो मैसेज भी आए थे। इसमें एके-47 हथियार दिखाकर उसे डराया गया था।

दुकानदार बोला- तीन दिनों में 70 से अधिक आ चुके हैं फोन
दुकानदार प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने तीन आरोपियों को काबू तो किया है लेकिन इसके बाद भी उसके पास कनाडा, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका से फोन आ रहे हैं। जिसमें उक्त लोग उसे सीधा शूट करने की धमकी दे रहे हैं। वहीं प्रदीप ने इसकी जानकारी एसपी को भी दी है। जिस पर एसपी ने उसे फोन न उठाने की बात कही है। 

निशांत ने 25 दिन तक की थी दुकानदार की रेकी 
मामले में पकड़ा गया तीसरा आरोपी निशांत सिंह अबुुबशहर निवासी बीते 25 दिनों से मोबाइल फोन विक्रेता की रेकी कर रहा था। आरोपी उसकी दुकान के पास स्थित ही वह एक अन्य दुकान पर काम करता था। जिसके बाद उसने उक्त दुकानदार का काम अच्छा होने के कारण उसे टारगेट किया और उसकी वीडियो व नंबर दूसरे साथियों को भेज दिया।


पुलिस ने पूछताछ के बाद उक्त आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच की तो उनका नंबर पाकिस्तान के कई ग्रुपों में जुड़ा मिला। उसके मोबाइल में भी काफी अन्य नंबर पाए गए हैं। हालांकि इस मामले से जुड़े दो अन्य इनके रिश्तेदार पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed