{"_id":"628f333013dd9e2bb36461fe","slug":"theft-of-foreign-currency-from-purse-of-girl-in-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा: विदेश से आई युवती के पर्स से छह हजार यूरो करंसी और 25 हजार रुपये चोरी, पुलिस को दी शिकायत, जांच शुरू ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सिरसा: विदेश से आई युवती के पर्स से छह हजार यूरो करंसी और 25 हजार रुपये चोरी, पुलिस को दी शिकायत, जांच शुरू
Thu, 26 May 2022 01:30 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 26 May 2022 01:30 PM IST
सार
कृष्ण कुमार ने बताया कि 18 मई को जब उसकी भांजी अंजलि वापस जाने के लिए सामान पैक करने लगी तो देखा कि पर्स में रखा सामान चोरी हो गया, इसमें नकदी भी शामिल थी।
विज्ञापन
यूरो करेंसी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिरसा की फ्रेंडस कॉलोनी में विदेश से आई युवती के पर्स से चोरी हो गई। मकान मालिक ने पुलिस को शिकायत भेजी है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। थाने में दी शिकायत में फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि 26 अप्रैल को उसकी भांजी अंजली जर्मनी से आई थी। उसके बाद दूसरी भांजी सुनीता भी आ गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि घर में पेंट का काम चल रहा था और कुछ युवक काम पर लगे थे। कृष्ण कुमार ने बताया कि 18 मई को जब उसकी भांजी अंजलि वापस जाने के लिए सामान पैक करने लगी तो देखा कि पर्स में रखा सामान चोरी हो गया, इसमें नकदी भी शामिल थी। उन्होंने बताया कि अंजलि के पर्स से करीब 6000 यूरो करेंसी और 25000 रुपये भारतीय करेंसी चोरी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइन थाना पुलिस जांच में जुटी है
विज्ञापन