फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Teacher beaten off from the school name, will now arrest

टीचर को पीटा तो स्कूल से कटा नाम, अब होगी गिरफ्तारी

Thu, 11 Feb 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो Updated Thu, 11 Feb 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
Teacher beaten off from the school name, will now arrest

डस्टबिन से अपने अध्यापक को पीटने वाला कलियुगी शिष्य अरेस्ट होने के डर से उनके पैरों में गिर गया। माफी के साथ शर्त तय कर दी कि गुरुजी केस वापस लेंगे।

विज्ञापन


पहले गलती, फिर शर्त रखने वाले विद्यार्थी का नाम विद्यालय से काट दिया गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि समझौता पंचायती स्तर पर हुआ है, नामजद आरोपियों को अरेस्ट किया जाएगा।
विज्ञापन


मामला गांव चौटाला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का है। बीती 6 फरवरी को 10वीं कक्षा के छात्र ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पीजीटी सुभाष चंद्र पर हमला करके उनसे मारपीट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस समय सुभाष क्लास ले रहे थे। उनका कसूर इतना था कि 5 फरवरी को वे एक खाली पीरियड के दौरान उपरोक्त क्लास को अंग्रेजी पढ़ाने गए थे।

लेकिन आरोपी छात्र उनसे दुर्व्यवहार पर उतर आया। बोला कि वह अंग्रेजी नहीं सामाजिक शास्त्र पढ़ेगा। विद्यालय इंचार्ज नरसी राम ने आरोपी को समझाया भी था।

नरसी राम की शिकायत पर चौटाला पुलिस ने आरोपी छात्र सहित 20-25 अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था। सलाखों के पीछे जाने से डरा छात्र अपने परिजनों तथा गांव के मुअज्जिज लोगों को लेकर विद्यालय पहुंच गया। विद्यालय में पंचायत हुई। आरोपी शिक्षक के पैरों में गिरकर माफी मांगने लगा।

पंचायत में शर्त रखी कि संबंधित टीचर अपनी शिकायत वापस लेगा। इस मसले पर काफी देर तक पंचायत में बहस होती रही। पंचायत के कहने पर विद्यालय इंचार्ज ने शिकायत वापस लेने की बात स्वीकार की। विद्यार्थी के परिजनों की शर्त के समक्ष शर्त रख दी कि विद्यार्थी विद्यालय में दिखाई नहीं देगा।

उसका नाम काटा जाएगा। पंचायती समझौते के बाद सतनाम का विद्यालय से नाम काट दिया गया है। बुधवार को पंचायत सदस्य तथा स्कूल स्टाफ दर्ज मुकदमा वापस लेने के लिए चौटाला पुलिस चौकी में पहुंचा।

पुलिस ने दो टूक लफ्जों में कहा कि यह संभव नहीं। मामला दर्ज हो चुका है। नामजद आरोपियों को पुलिस अरेस्ट करेगी। अदालत में समझौते के बाद ही जमानत हो सकती है।

टीचर से दुर्व्यवहार, फिर मारपीट करना गलत है। परिजनों के कहने पर ही छात्र के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका नाम काटा गया है। पंचायत में विद्यार्थी ने सुभाष चंद्र से माफी मांग ली है। पंचायती तौर पर हुए समझौते के अनुरूप हम केस वापिस लेंगे।

-नरसी राम, विद्यालय इंचार्ज

दोनों पक्ष आज चौकी में आए थे। पंचायती तौर पर समझौते की बात करते हुए केस खारिज करने की मांग कर रहे थे। यह संभव नहीं है। नामजद आरोपियों को अरेस्ट करेंगे।
-राजपाल, जांच अधिकारी

टीचर से दुर्व्यवहार करने वाले विद्यार्थी का नाम काटा जा सकता है। ऐसे विद्यार्थियों के लिए यही सजा है। अध्यापक को गुरु का दर्जा प्राप्त है। गांव चौटाला में हुए मामले में विद्यालय इंचार्ज ने सही फैसला लिया है।
-बलजिंद्र सिंह भंगू, बीईओ, डबवाली

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed