{"_id":"78c97ea987fcbcdc4fa3ab7518d08e44","slug":"suicide-in-sirsa-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने पिल्ले को दूध नहीं पिलाया, नाराज पति ने खाया जहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी ने पिल्ले को दूध नहीं पिलाया, नाराज पति ने खाया जहर
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Sun, 17 Jan 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी ने पिल्ले को दूध नहीं पिलाया तो गुस्से में आए पति ने जहर खाकर जान दे दी। यह घटना शनिवार को डबवाली के गांव शेरगढ़ में हुई।
विज्ञापन
गांव शेरगढ़ के जमींदार अजैब सिंह के खेत में सीरी 32 वर्षीय सुभाष चंद गली में से कुत्ते के पिल्ले को उठाकर घर ले आया था। घर पर रखकर उनकी देखभाल करने लगा था। शनिवार सुबह उसने अपनी पत्नी गुरमीत कौर को पिल्ले को दूध पिलाने के लिए कहा।
विज्ञापन
पत्नी का कहना था कि बच्चों के लिए दूध पीने को नहीं है। वह पिल्ले को दूध कैसे पिलाए, जिस पर सुभाष चंद गुस्से में आ गया। दोनों में झगड़ा शुरू हो गया।
बात इतनी बढ़ गई कि पति ने वहां पड़ा जहरीला पदार्थ गटक लिया। पिता की हालत बिगड़ने पर बच्चे जमींदार अजैब सिंह के पास गए। खेत मालिक ने उपचार के लिए सुभाष को डबवाली के सिविल अस्पताल में पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सिरसा रेफर कर दिया।
विज्ञापन
उपचार के दौरान दोपहर बाद करीब दो बजे सुभाष ने दम तोड़ दिया। खेत मालिक के अनुसार उपरोक्त परिवार मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है। पिछले कुछ वर्षों से पंजाब के गांव वडिंगखेड़ा (श्री मुक्तसर साहिब) में कार्य कर रहा था। करीब एक साल पहले ही वह गांव शेरगढ़ में आया था। किसान ने बताया कि बच्चों ने ही उसे उपरोक्त घटना के बारे में बताया। मृतक के दो बेटियां और एक बेटा हैं।
गांव शेरगढ़ में जहरीला पदार्थ निगलने से सुभाष की मौत की सूचना मिली है। बयानों के बाद रविवार को शव का डबवाली के सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। -सुखदेव सिंह, प्रभारी, शहर थाना, डबवाली