{"_id":"576c44064f1c1bd432b48592","slug":"suicide-attempt-poison-drink-in-hospital-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉटरी की राशि नहीं मिलने से परेशान व्यक्ति ने गटका जहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लॉटरी की राशि नहीं मिलने से परेशान व्यक्ति ने गटका जहर
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Fri, 24 Jun 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
आत्महत्या का प्रयास करने वाला युवक
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉटरी की राशि नहीं मिलने से परेशान एक व्यक्ति ने जहर गटक लिया। उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में लाया गया। जहां उसकी जिंदगी से जंग जारी है। डॉक्टर लगातार उसकी सेहत पर नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन
गांव छतरियां निवासी लखविंद्र सिंह कालांवाली में वेल्डिंग की दुकान करता है। करीब डेढ़ वर्ष पहले उसे गांव के कुछ लोगों ने उसे गणपति उपहार योजना के नाम से एक लॉटरी सिस्टम के बारे में बताया। लॉटरी सिस्टम के अनुसार उसे 18 माह में 4.60 लाख की राशि जमा करनी थी। 18 माह तक अगर उसकी लाटरी नहीं निकली तो उसे 15 प्रतिशत काटकर बाकी की रकम लौटा दी जाएगी।
विज्ञापन
उसने 18 माह के दौरान किश्तों की पूरी जमा करवा दी। दो दिन पहले लॉटरी का समय पूरा हो गया था। लखविंद्र ने उक्त लोगों से अपनी लॉटरी की राशि मांगी तो उन्होंने देेने से साफ इनकार कर दिया। इसी परेशानी के चलते वीरवार सुबह उसने घर में ही रखे कीट नाशक दवा पी ली। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन