फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Strictly deal with illegal trafficking police: SP

गैर कानूनी धंधा करने वालों से सख्ती से निपटे पुलिस : एसपी

Sat, 06 Feb 2016 02:02 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो Updated Sat, 06 Feb 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
Strictly deal with illegal trafficking police: SP

पुलिस अधीक्षक सतेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि गैर कानूनी धंधा करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में तेजी लाए और उनकी धर पकड़ की जाए।

विज्ञापन


आमजन के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार रखें तथा असामाजिक व शरारती किस्म के लोगों से सख्ती से निपटे। वे शुक्रवार दोपहर बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिला पुलिस के सभी अधिकारियों व थाना प्रभारियों की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


गुप्ता ने कहा कि थानों में फरियाद लेकर आने वालों की तत्काल सुनवाई हो और मामले की शीघ्र अति शीघ्र छानबीन कर फरियादी को शीघ्र न्याय दिलवाया जाए।

उन्होंने कहा कि सीएम विंडो और हर समय पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का एक निश्चित समय अवधि के दौरान निपटारा करें।

उन्होंने कहा कि अपराध व अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए जो अभियान चलाए जा रहे है, उनका सकरात्मक अभियान सामने आना चाहिए।

एसपी ने कहा कि जिले में चलाया जा रहा आपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी विभिन्न सार्वजनिक स्थलों धर्मशालाओं व अनाथ आश्रमों आदि में रह रहे बच्चों, जो किसी कारण अपने परिवारों से बिछड़ गए हों, ऐसे बच्चों की पहचान कर उनके परिजनों का पता मालूम करें, ताकि इन बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लौटाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अदालतों में चल रहे विचाराधीन मामलों की पैरवी बेहतर ढंग से करें, ताकि अपराध करने वाला साक्ष्य के अभाव में बच न पाए।

उन्होंने निर्देश दिए कि नवनिर्वाचित ग्राम पंचायतों, सामाजिक संगठनों व युवा क्लबों के माध्यम से नशा मुक्त समाज बनाने के लिए जोरदार अभियान चलाया जाए तथा विभिन्न प्रकार के नशे का कारोबार करने वालों की खोज खबर लेकर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed