{"_id":"579277254f1c1b711bc4b433","slug":"sirsa-ravena-murder-arrested-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"रवीना हत्याकांड : पति सहित चार हत्यारोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रवीना हत्याकांड : पति सहित चार हत्यारोपी गिरफ्तार
ब्यूरो / अमर उजाला , सिरसा
Updated Sat, 23 Jul 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव बाजेकां के रवीना हत्याकांड में पुलिस ने हत्यारोपी पति अमरू सहित चार लोगों को गिरफ्तार करके शुक्रवार दोपहर अदालत समक्ष पेश किया। अदालत ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला घोंटकर मारने की पुष्टि हुई है। पुलिस प्रवक्ता सुरजीत सहारण का कहना है कि केस दर्ज करने के बाद सदर पुलिस ने आरोपियों के ठिकाने पर वीरवार को दबिश दी और हत्यारोपी पति अमरू, जेठ रवि, देवर राजकुमार व ससुर नीमनाथ को काबू कर लिया।
जानकारी के अनुसार सिरसा सीमा से लगते राजस्थान के गांव तलवाड़ा झील निवासी सुरजीत ने अपनी दो बेटियों की शादी एक साथ सिरसा के गांव बजेकां निवासी नीम नाथ के पुत्रों से ढाई साल पहले की थी। बड़ी बेटी ऊषा की शादी रवि के साथ और छोटी बेटी रवीना की शादी अमरू के साथ हुई।
शादी में ज्यादा सामान नहीं लाने के चलते ससुराल वाले उसकी बेटियों को प्रताड़ित करने लगे। वे ऊषा व रवीना के साथ मारपीट करके घर से निकाल देते। इस वजह से दो बार पंचायत भी हुई। इसके बाद सुरजीत ने अपनी बेटियों को वापस ससुराल भेजा दिया। 13 जुलाई को फिर से ससुराल वालों ने बड़ी बेटी ऊषा से मारपीट की और उसे मायके तलवाड़ा झील छोड़कर चले गए। छोटी बेटी रवीना ससुराल में ही थी। 17 जुलाई को ससुराल वालों ने रवीना की रस्सी से लगा घोंटकर हत्या करके शव कब्रिस्तान में दबा दिया।