फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa Police action against drugs, Two youths of smuggling gang arrested

नशे के खिलाफ सिरसा पुलिस की कार्रवाई: तस्कर गिरोह के दो युवकों को किया काबू, एक हजार नशीली गोलियों बरामद

Wed, 20 Sep 2023 03:01 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 20 Sep 2023 03:01 PM IST
सार

सिरसा पुलिस टीम को सूचना मिली कि मनीष कुमार व अजय नशीली गोलियां बेचने का धंधा करते है। वह बाइक पर सवार होकर ओढ़ां व कालांवाली गए हुए है। जो सिरसा वापिस आएंगे। जिनके पास काफी मात्रा में नशीली गोलियां है। जिस पर पुलिस टीम ने तुरंत पंजुआना नहर पुल के पास नाकाबंदी की।

विज्ञापन
Sirsa Police action against drugs, Two youths of smuggling gang arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिरसा पुलिस प्रशासन की ओर से नशा तस्करी करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में गत देर शाम बड़ागुढ़ा पुलिस ने पंजुआना नहर पुल के पास नाकाबंदी करके दो युवकों को प्रतिबंधित नशीली दवाईयों के साथ काबू किया है। पकड़े गए युवकों की पहचान मनीष कुमार निवासी गली नंबर 3, मोचियां वाली गली, सिरसा और अजय निवासी सुभाष बस्ती डबवाली रोड सिरसा के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपियों पर पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी अनुसार बड़ागुढ़ा पुलिस टीम को सूचना मिली कि मनीष कुमार व अजय नशीली गोलियां बेचने का धंधा करते है। वह बाइक पर सवार होकर ओढ़ां व कालांवाली गए हुए है। जो सिरसा वापिस आएंगे। जिनके पास काफी मात्रा में नशीली गोलियां है। जिस पर पुलिस टीम ने तुरंत पंजुआना नहर पुल के पास नाकाबंदी की। तब दोनों युवक कुछ समय बाद ही ओढ़ां की तरफ से एक बाइक पर सवार होकर आने लगे।
विज्ञापन


जो पुलिस पार्टी को देखकर वापिस मुड़ने लगे तो उनका बाइक बंद हो गया। तब पुलिस ने उन्हे रोककर राजपत्रित अधिकारी से उनकी व उनके बाइक पर दोनांे के बीच पड़े पीठू बैग की तलाशी ली तो पुलिस को बैग से 10 डिब्बे यानि 100 पत्तों में लगभग 1 हजार नशे में प्रयुक्त होने वाली गोलियां बरामद हुई। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह पुलिस द्वारा पकड़ी गई गोलियां अनिल कुमार निवासी जंडवाला मोहल्ला सिरसा से खरीदकर लाए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed