फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa News, Hindi Newss, casee. Sirsa

डबवाली में बीडीपीओ को पीटा, कपड़े तक फाड़े

Tue, 11 Oct 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Tue, 11 Oct 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Sirsa News, Hindi Newss, casee. Sirsa
fight in piran kaliyar - फोटो : AmarUjala
चौटाला रोड के दुकानदारों ने रविवार रात को बीडीपीओ वेदपाल को पीट दिया और उनके कपड़े फाड़ डाले। दुकानदारों का आरोप है कि वे नशे में धुत्त थे और उन्हें गालियां दे  रहे थे। हालांकि बीडीपीओ ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए पुलिस को शिकायत दी है कि अतिक्रमण को लेकर टोकने पर दुकानदारों ने यह हरकत की। घटना के करीब बारह घंटे बाद बीडीपीओ एमएलआर कटवाने के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे। एक्स-रे के लिए उन्हें सिरसा भेज दिया गया। उनके बयानों पर पुलिस ने दुकानदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

डबवाली के बीडीपीओ वेदपाल के पास नगरपरिषद के कार्यकारी सचिव सहित बड़ागुढ़ा बीडीपीओ का भी चार्ज है। रविवार को बड़ागुढ़ा एरिया में सीएम के राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा के दौरे में उनके साथ चलने के बाद वे डबवाली पहुंचे थे। शाम करीब छह बजे उन्होंने चालक को बीडीपीओ कार्यालय में स्थित अपने क्वार्टर पर बुलाया। गाड़ी लेकर वह सरकारी अस्पताल के एक क्वार्टर में पहुंचे और गाड़ी वापस भेज दी। करीब दो घंटे बाद गाड़ी मंगाकर वह क्वार्टर लौट रहे थे। उनके साथ चालक के अलावा एक अन्य व्यक्ति भी था। लोगों का आरोप है कि इसी दौरान उन्होंने कालोनी रोड के नजदीक चौटाला रोड पर फल-सब्जी की रेहड़ी लगाने वालों को गालियां दीं। गोल चौक के नजदीक बीडीपीओ ने पुन: गाड़ी को सिटी थाने की ओर ले जाने के लिए कहा। आरोप है कि सेठी भोजनालय के सामने बीडीपीओ ने दुकानदार को गाली देते हुए सामान भीतर करने के लिए कहा। एतराज जताते हुए दुकानदार गाड़ी के आगे खड़ा हो गया। अन्य दुकानदार भी जुट गए। गाड़ी का पीछा करते हुए रेहड़ी वाले भी आ गए। दुकानदारों के अनुसार बीडीपीओ ने शराब पी हुई थी। काफी देर तक बीडीपीओ तथा दुकानदारों में विवाद होता रहा। दुकानदारों का आरोप है कि बीडीपीओ ने विरोध करने वालों को चोर कहा। गुस्साए दुकानदारों ने गाड़ी की चाबी निकाल ली और बीडीपीओ को पीटना शुरू कर दिया। उनके कपड़े तक फाड़ डाले।
विज्ञापन

कुछ दुकानदारों ने बीच-बचाव करते हुए बीडीपीओ का मेडिकल करवाने के लिए कहा। दुकानदार शिकायत लिखकर सिटी थाने में पहुंचे। पुलिस ने दुकानदारों को शिकायत लेकर सोमवार सुबह आने के लिए कह दिया। करीब बारह घंटे बाद बीडीपीओ वेदपाल ने सिविल अस्पताल डबवाली में एमएलआर कटवाई। डयूटी पर तैनात चिकित्सक ने एक्स-रे के लिए उन्हें सिरसा रेफर कर दिया। उधर बीडीपीओ का पक्ष जानने के लिए कई बार संपर्क किया पर अस्पताल में दाखिल होने के चलते बातचीत नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
पुलिस को दिए बयान
बीडीपीओ वेदपाल ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में कहा है कि वह शाम को पांच बजे डबवाली आए थे। उन्होंने दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए कहा था। एक घंटे बाद पुन: राउंड पर आए तो देखा कि स्थिति जस की तस है। दुकानदारों को ऐसा करने से टोका तो उन पर हमला करके मारपीट शुरू कर दी गई। बीडीपीओ के इस बयान पर कार्रवाई करते हुए सिटी पुलिस ने दुकानदारों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वेदपाल के कान तथा छाती पर चोट है।
(आईओ रणधीर सिंह के अनुसार )

बीडीपीओ की पिटाई के विरोध में सफाई ठप की
रविवार रात को बीडीपीओ से मारपीट के बाद सोमवार को सफाई कर्मचारी हड़ताल पर रहे। जिससे शहर की सफाई व्यवस्था चौपट हो गई। सोमवार को सुबह 11 बजे नगर परिषद में पार्षदों की बैठक रखी गई थी, उसे भी रद्द कर दिया गया। इस बैठक में पहली बार बीडीपीओ वेदपाल ने नगरपरिषद के कार्यकारी सचिव के तौर पर भाग लेना था।



सोमवार सुबह बीडीपीओ वेदपाल एमएलआर कटवाने आए थे। उनके नाक, होंठ तथा सीने पर चोट के निशान हैं। एक्स-रे के लिए उन्हें सिरसा रेफर कर दिया गया था जिसकी रिपोर्ट पुलिस के पास आएगी।
-एमके भादू, एसएमओ, डबवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed