फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa News, Hindi News, vayudoot, Sirsa

बाइकर्स बदमाशों को पकड़ेगा वायुदूत

Sat, 07 May 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Sat, 07 May 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Sirsa News, Hindi News, vayudoot, Sirsa
बाइकसऱ्र्स - फोटो : Bureau
छीना झपटी की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की अब खैर नहीं। अक्सर देखा जाता है कि बदमाश वारदातों को अंजाम देने के बाद तेज गति वाली बाइक से फरार होने में सफल हो जाते हैं। इन्हीं बदमाशों को दबोचने के लिए सिरसा पुलिस को हाईटेक तकनीकि युक्त और 120 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाले बाइक से लैस किया गया है। पुलिस विभाग ने इस बाइक को वायुदूत का नाम दिया है, सिरसा पुलिस वायुदूत की खासियतों के बल पर हर प्रकार से बदमाशों से लोहा लेने को तैयार है।
विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय समक्ष वायुदूत पर तैनात पुलिस अधिकारियों व चालकों ने अपना हुनर दिखाया। वायुदूत राइडरों में मौजूद सुविधाएं देखकर आम उपस्थित जनों ने भी खूब सराहा। सुरक्षा का नया अहसास जगाने वाले वायु दूत राइडरों की तैनाती 24 घंटे रहेगी। फिलहाल हाईटेक सुविधाओं से सुसज्जित 20 वायुदूत राइडर सिरसा को मिले हैं। बता दें कि सिरसा में चेन स्नेचिंग, मोबाइल छीनने, चोरी व लूट को मिलाकर प्रति वर्ष करीब 500 वारदातें होती हैं। 95 प्रतिशत वारदातों में बदमाशों द्वारा प्रेशर बाइक यानि तेज गति से चलने वाले मोटर साइकिल का इस्तेमाल किया जाता है। जो 100 किलो मीटर प्रति घंटा से ज्यादा की रफ्तार से दौड़कर चंद मिनटों में आंखों से ओझल हो जाते हैं। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस वाले 50 हजार किलोमीटर से ज्यादा चल चुके राइडर पर सवार होकर बदमाश का पीछा तो करते है लेकिन राइड की टॉप स्पीड उन्हें धोखा दे देती। राइडर इंचार्च सब इंस्पेक्टर खजान सिंह का कहना है कि अब स्पीड को लेकर कोई परेशानी नहीं होगी। स्पीड के मामले में वायुदूत अपाची का कोई मुकाबला नहीं है। अब बदमाशों के लिए बचकर निकलना मुश्किल होगा।
विज्ञापन


नाइन एमएम पिस्टल से लैस हुए इंचार्ज
पुलिस में शामिल हुए वायुदूत राइडरों के इंचार्जों को आधुनिक छोटे हथियार नाइन एमएम पिस्टल से लैस किया गया है। वारदात के समय तेज गति से नियंत्रित होकर राइडर को बदमाशों के निकट ले जाने की जिम्मेदारी चालक की होगी और पीछे बैठा इंचार्ज पिस्टल से निशाना साधकर गोली दागेगा। पुलिस अधीक्षक सतेंद्र गुप्ता ने वायुदूत प्रभारियों को स्पष्ट आदेश दिया है कि स्थिति के अनुसार बदमाशों को मुंह तोड़ जवाब देकर उन्हें दबोचे। इंचार्ज को आधुनिक वॉकी-टॉकी सिस्टम भी दिया गया है जिसके माध्यम से हर गतिविधि का जिला पुलिस को पता चलता रहेगा और बदमाशों को चारों तरफ से घेरने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हजार मीटर दूरी से पता चल जाएगा खतरा है
वायुदूत राइडर के पिछले हिस्से में दस फुट ऊपर उठने वाली बत्ती लगी है। इसका असल कमाल रात को दिखाई देगा। तेज आवाज में हूटर के साथ यह लेजर लाइट सात प्रकार के रंग बिखेरती है। बदमाश का पीछा करते समय दूर-दराज तक लोगों को यह लाइट दिखाई देगी। इसका मतलब है कि जहां से ये लाइट दिखाई दे रही है वहां डेंजर है। इसके अलावा बदमाश अंधेरे का लाभ लेकर किसी भी सूरत में छुप भी नहीं सकेंगे। इस लाइट का 400 मीटर के दायरे में पूरा उजाला रहता है।

स्कूल, कॉलेजों, बैंक व बाजारों में होगी तैनाती
पुलिस प्रशासन की तरफ से वायु दूतों की तैनाती शहर के स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, बैंकों व एटीएम पर होगी। 24 घंटे ये राइडर शहर भर में गश्त करते रहेंगे और अपनी-अपनी लोकेशन कंट्रोल रूम को बताते रहेंगे। कोई भी सूचना मिलते ही ये वायुदूत पर सवार पुलिस कर्मचारी तेज गति से घटना स्थल के आसपास क्षेत्र की घेरा बंदी करके बदमाशों को भगाने का मौका नहीं देंगे। इनकी तैनाती से स्कूल, कॉलेजों व बाजारों में अक्सर होने वाली छेड़छाड़ की घटनाओं में भी कमी आएगी। इसके अलावा लोगों को ये शिकायत भी नहीं रहेगी की पुलिस वारदात के बाद देरी से मौके पर पहुंचती है।




वायुदूत में जिन अधिकारियों की तैनाती है उन्हें स्पेशल ट्रेनिंग मिली है। एक दम से शहर की घेराबंदी , वारदात स्थल पर तुरंत पहुंचना व बदमाशों से निपटने इन्हें अच्छी तरह आता है। अधिकारियों को स्पष्ट आदेश दिए गए हैं कि आपराधिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाए। जनता में सुरक्षा का सुरक्षा का अहसास सदा बना रहे, इसमें पुलिस की तरफ से कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
सतेंद्र गुप्ता, पुलिस अधीक्षक सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed