{"_id":"577ff59f4f1c1b62437f9c21","slug":"sirsa-news-hindi-news-sex-racket-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बेटी चला रही थी देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने दोनों सहित 12 दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां-बेटी चला रही थी देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने दोनों सहित 12 दबोचे
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Sat, 09 Jul 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
एमएमएस
- फोटो : Desk
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईजी स्टाफ तथा सीआईए डबवाली की टीम ने संयुक्त रूप से छापामारी करके खाद्य एवं आपूर्ति विभाग कार्यालय के सामने एक चौबारे पर हो रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। धंधे को मां-बेटी मिलकर चला रही थीं। पुलिस ने छह महिलाओं समेत बारह लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े जाने वाले तीन युवक छात्र हैं। जो बीए तथा बीएससी के स्टूडेंट हैं।
पुलिस के अनुसार आईजी स्टाफ के हीरा सिंह को खबर मिली थी कि अनाज मंडी क्षेत्र में स्थित खाद्य एवं आपूर्ति विभाग कार्यालय के नजदीक देह व्यापार होता है। सीआईए डबवाली के प्रभारी संदीप सिंह दलबल सहित मौका पर पहुंचे। पुलिस ने रंगरलियां मना रहे छह जोड़ों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने खुलासा किया है कि एक महिला अपनी विवाहिता बेटी के साथ देह व्यापार का धंधा चला रही थी। पुलिस के अनुसार अब तक यही बात सामने आई है कि लड़कियां पंजाब से सप्लाई होती थीं। यह धंधा कब से चल रहा था? कौन-कौन इसमें संलिप्त हैं। इन सवालों का जवाब ढूंढने के लिए पुलिस आरोपियों का रिमांड प्राप्त करने का प्रयास करेगी।
बारह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जिस जगह पर देह व्यापार हो रहा था, उसके मालिक के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई होगी।
-सुखदेव सिंह, प्रभारी, शहर थाना, डबवाली